मई के आखिरी दिनों और जून के शुरुआत से ही देश की राजधानी नई दिल्ली सहित देश के कई सारे मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना बना हुआ है। इन इलाकों में पिछले कई दिनों में खूब जम कर बादल बरसे हैं। जिससे कि देश के मैदानी इलाके जो कि भीषण गर्मी की मार झेल रहे थे उनको तापमान से राहत मिल सकी है। इसी क्रम में अब रविवार यानी आज के दिन सुबह सुबह ही दिल्ली का मौसम सुहाना रहा।
बारिश के साथ हुई राजधानी के सुबह ही शुरुआत
आज यानी रविवार की सुबह दिल्ली वालों के दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। जिससे कि आज सुबह सुबह ही राजधानी का मौसम सुहाना बना रहा। दिल्ली वालों को रविवार के दिन भी गर्मी से राहत मिलती दिखाई दी है। दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत और मैदानी इलाके के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की तरफ से भी रविवार यानी 4 मई के दिन गरज, बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
दिल्ली के इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग की तरफ से मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली और एनसीआर के सफदरजंग, लोधी रोड, IGI एयरपोर्ट, नोएडा, बहादुरगढ़, गाजियाबाद और आनस-पास के इलाकों में हल्की से तीव्र बारिश होने की संभावन जताई गई है। इसके अलावा इन इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने एनसीआर इलाके में इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, सोनीपत, रोहतक, दादरी, झज्जर, फरुखनगरस कोसली, सोहाना, पलवल, नूंह, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, शिकारपुरस खुर्जा और आस पास के इलाकों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
क्या जून में भी मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग की तरफ से मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक जून के महीने में देश के मैदानी इलाकों को गर्मी से रहात मिलती रहेगी। बारिश और आंधी के चलते देश के इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली में रविवार को भी गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से देश के मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि इस पूरे हफ्ते लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।