Get App

दूध में डिटर्जेंट, कैंडी में डिशवॉश लिक्विड, भारत में खाने की चीजों में मिलावट की डरावनी कहानियां, सोशल मीडिया पर हो रहीं वायरल

2012 में पब्लिस हुई CSE रिपोर्ट ने इस दावे का समर्थन किया कि वास्तव में दूध में डिटर्जेंट मिलाया जा रहा था। ये मिलावट खतरनाक हैं और अंगों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने अपनी पिछली रिपोर्ट में कहा था कि दूध में डिटर्जेंट के कारण फूड पॉइजनिंग और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानी होती

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2024 पर 8:36 PM
दूध में डिटर्जेंट, कैंडी में डिशवॉश लिक्विड, भारत में खाने की चीजों में मिलावट की डरावनी कहानियां, सोशल मीडिया पर हो रहीं वायरल
दूध में डिटर्जेंट, कैंडी में डिशवॉश लिक्विड, भारत में खाने की चीजों में मिलावट की डरावनी कहानियां

दूध को सफेद और झागदार बनाने के लिए डिटर्जेंट का इस्तेमाल कैसे किया जाता है, इस पर एक X यूजर की पोस्ट ने इस मिलावट को गोरख धंधे का पूरा खेल सोशल मीडिया पर सामने ला दिया है और कई दूसरे यूजर्स ने भी मिलावटी खाने के अपने-अपने अनुभव भी शेयर किए। ये सब तब शुरू हुआ, जब एक आंत्रप्रेन्योर राम (@ramprasad_c), जो लिक्विड डिटर्जेंट का बनाने थे, उन्होंने याद किया कि 2005 में उनके एक सेल्स एग्जीक्यूटिव ने उन्हें क्या बताया था।

राम ने लिखा, "भारत में फूड सेफ्टी पर, यहां एक कहानी है, जिसने मुझे चौंका दिया। कई साल पहले, मैंने एक बड़ी कंपनी में काम करते हुए एक नया लिक्विड डिटर्जेंट लॉन्च किया था। बिक्री करने वालों में से एक मेरे पास आया और कहा कि अगर खुशबू इतनी तेज न होती, तो वो और भी ज्यादा बेचता।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैंने पूछा कि क्या उसे खुशबू को लेकर किसी उपभोक्ता से कोई प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, असली कारण वो नहीं था। उसने कहा कि बहुत से लोगों ने दूध में मिलाने के लिए ये लिक्विड डिटर्जेंट खरीदा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें