Get App

Dhanteras 2024: धनतेरस के मुहूर्त, खरीदारी, पूजा की विधि समेत तमाम यहां जानकारी यहां पाएं

धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इसी तारीख से दिवाली त्योहार की शुरुआत माना जाता है। हिंदू संस्कृति में धनतेरस काफी जोर-शोर से मनाया जाता है। धनतेरस इस साल 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस के मौके पर सोना या चांदी की ज्वैलरी, सिक्के या बार खरीदने काफी शुभ माना जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2024 पर 3:48 PM
Dhanteras 2024:  धनतेरस के मुहूर्त, खरीदारी, पूजा की विधि समेत तमाम यहां जानकारी यहां पाएं
Dhanteras 2024: धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, दिवाली से पहले मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है।

धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इसी तारीख से दिवाली त्योहार की शुरुआत माना जाता है। हिंदू संस्कृति में धनतेरस काफी जोर-शोर से मनाया जाता है। धनतेरस इस साल 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है।

धनतेरस 2024: तारीख और समय

धनतेरस पूजा का सबसे सही समय प्रदोष काल के दौरान होता है। प्रदोष काल सूर्यास्त और रात के बीच का समय होता है। यह अवधि तकरीबन 2 घंटे और 24 मिनट की होती है। इस बार प्रदोष काल का समय शाम 5 बजकर 37 मिनट से लेकर 8 बजकर12 मिनट तक है। इसके अलावा, धनतेरस पूजा का समय शाम 6.30 बजे से 8 बजकर 12 मिनट पर है।

धनतेरस 2024: हिंदू मान्यताओं के मुताबिक धनतेरस काफी अहम है। पुराणकथाओं के मुताबिक, देवी लक्ष्मी इसी दिन समुद्र मंथन से निकली थीं। धनतेरस नया उद्यम शुरू करने और बड़ी खरीदारी खास तौर पर सोना और चांदी जैसे आइटम की खरीद के लिए काफी अहम माना जाता है। इसके अलावा, यह दिन आयुर्वेद के देवता भगवान धनवंतरी का जन्मदिन है, धन के साथ स्वास्थ्य की अहमियत को भी दर्शाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें