Diabetes: रोजाना खाली पेट पिएं आंवला पाउडर की चाय, ब्लड शुगर और हाई BP हमेशा रहता है कंट्रोल

Diabetes: दूध, चीनी और चायपत्ती वाली चाय तो भारत में काफी ज्यादा पी जाती है। लेकिन क्या आपने आंवला से बनी हर्बल टी पी है। इससे ब्लड शुगर को मेंटेन किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट और विटामिन C से भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे वजन भी कम कर सकते हैं। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकती है

अपडेटेड May 28, 2023 पर 10:14 AM
Story continues below Advertisement
आंवले का नियमित रूप से सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है

Diabetes: ब्लड शुगर यानी डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है। जिसे जड़ से खत्म करना काफी मुश्किल काम है। हालांकि कुछ खास चीजों की मदद से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल किया जा सकता है। खून में ग्लूकोज अनियंत्रित होने पर डायबिटीज होती है। इसे आप आंवले के सेवन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। अभी तक आपने लंबे बालों से लेकर खूबसूरत त्वचा के लिए आंवला खाने के फायदे सुने होंगे। लेकिन आंवले के नियमित सेवन से हाई बीपी, मोटापा और ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह कैंसर, दिल की बीमारियों और किडनी के लिए भी काफी फायदेमंद है।

आंवले को कई तरह से उपयोग किया जा सकता है। इसे कच्चा फल भी खा सकते हैं। आंवला बेहद खट्टा होता है। आंवले फल का फाउडर बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप सुबह-सुबह आंवले के पाउडर की चाय बनाकर पीते हैं, तो इससे कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद


आंवले से ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड फ्लो में ग्लूकोज को धीरे-धीरे रिलीज करने का काम करते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए यह सुपरफूड माना गया है। आंवले को कच्चा खाना, सेंधा नमक मिलाकर खाना, पाउडर की तरह पीसकर, आंवला जूस भी फायदे का सौदा साबित होगा। आंवले में विटामिन C, पोटैशियम, कैल्शियम, मिनरल्स और फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे हाई BP को कंट्रोल किया जा सकता है।

Diabetes: इस सफेद जड़ी-बूटी से दूर भागेगा ब्लड शुगर, जानिए कैसे करें सेवन

पाचनतंत्र को रखे हेल्‍दी

आंवला कब्ज और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। जिससे शरीर में टॉक्सिन चीजें जमा नही हो पातीं। जिससे बेवजह वजन नहीं बढ़ता है।

इम्यूनिटी करे बूस्ट

आंवला में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन C पर्याप्त मात्रा में होती है। आंवला चाय पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इससे किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

मेटाबॉलिज्म करे बूस्ट

अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कंट्रोल में रहे तो मेटाबॉलिज्म को अच्छा रखना जरूरी होता है। जबकि आंवले का नियमित सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती है और वजन कम हो जाता है।

कैसे बनाएं आंवले की चाय

सबसे पहले आप एक बर्तन में 2 कप पानी डालें और उबाल लें। फिर इसमें एक चम्मच आंवला पाउडर और क्रश किया हुआ अदरक मिक्स करें। अब पुदीने की ताजी पत्तिया डालें और कुछ मिनट के लिए उबाल लें। फिर चाय को छानकर कप में सर्व करें और पी जाएं। आप इसे एक दिन में 2 बार पी सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।