Diabetes: ब्लड शुगर यानी डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है। जिसे जड़ से खत्म करना काफी मुश्किल काम है। हालांकि कुछ खास चीजों की मदद से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल किया जा सकता है। खून में ग्लूकोज अनियंत्रित होने पर डायबिटीज होती है। इसे आप आंवले के सेवन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। अभी तक आपने लंबे बालों से लेकर खूबसूरत त्वचा के लिए आंवला खाने के फायदे सुने होंगे। लेकिन आंवले के नियमित सेवन से हाई बीपी, मोटापा और ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह कैंसर, दिल की बीमारियों और किडनी के लिए भी काफी फायदेमंद है।
