Get App

Diabetes: सेब की चाय से कई बीमारियां रहेंगी दूर, Blood Sugar हमेशा रहेगा डाउन

Diabetes: सेब सेहत के लिए बेहद फायेदेमंद माने गए हैं। सेब की चाय के सेवन से ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल रहता है। इससे हमेशा फिट और हेल्दी महसूस करेंगे। सेब के छिलकों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। सेब की चाय विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन C और सोडियम पाया जाता है

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 14, 2023 पर 1:12 PM
Diabetes: सेब की चाय से कई बीमारियां रहेंगी दूर, Blood Sugar हमेशा रहेगा डाउन
Diabetes: सेब की चाय में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर से पाचन तंत्र मजबूत होता है।

Diabetes: आमतौर पर बहुत से लोग चाय पीते हैं। अभी तक आपने ग्रीन टी, लेमन टी जैसी अन्य कई चाय के नाम सुने होंगे। आज हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बता रहे हैं। जिसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल हमेशा डाउन रहेगा। सेब के छिलकों की चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी अमृत से कम नहीं है। इसके सेवन से शरीर अन्य बीमारियों की भी छुट्टी हो जाएगी। सेब की चाय से मोटापा भी कम होगा। सेब की चाय में विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन C और सोडियम भी पाया जाता है।

सेब की चाय वजन को कम करने में बहुत मदद करती है। आप इसे चाहें तो वर्कआउट करने के बाद भी पी सकते हैं। इसे पीने से वेट लॉस में फायदा होता है। इसके अलावा इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। सेब में बहुत अच्छी मात्रा में फ्लेवोनॉयड्स मौजूद होता है जो आंखों को हेल्दी रखने में मदद करता है। जिन लोगों की आंखों की रोशनी कम है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों के लिए सेब की चाय है अमृत

सेब की चाय में कुछ ऐसे न्यूट्रियंट्स मौजूद होते हैं जो शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा इसे पीने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या भी कम होती है। सेब की चाय पीने से पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी डायबिटीज के मरीजों को शुगर कंट्रोल करने के लिए सेब की चाय पीने की सलाह देते हैं। कमाल की बात ये है कि इस स्पेशल चाय को पीने से मीठे क्रेविंग पर काबू पा सकते हैं। सेब के छिलकों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें