Get App

Diabetes: अर्जुन की छाल से ब्लड शुगर का होगा काम तमाम, कैंसर जैसी बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर

Diabetes: अर्जुन की छाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। इससे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कैंसर, दिल की बीमारी, जैसी तमाम बीमारियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को औषधि के रूप में माना गया है। इससे सर्दी, जुकाम, बुखार जैसे तमाम इंफेक्शन से बचाव होता है

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 06, 2023 पर 11:26 AM
Diabetes: अर्जुन की छाल से ब्लड शुगर का होगा काम तमाम, कैंसर जैसी बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर
Diabetes: अर्जुन की छाल से पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद मिलती है

Diabetes: किसी भी तरह की गंभीर बीमारियों को दूर करना हो तो आयुर्वेद में जड़ी बूटियों का सहारा लिया जाता है। ये जड़ी बूटियां रोजमर्रा की जिंदगी में भी बेहद अहम हैं। इससे तमाम बीमारियों को दूर किया जा सकता है ऐसे ही अर्जुन की छाल है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। इससे डायबिटीज जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। इसे काढ़े के रूप में या पाउडर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं की छुट्टी हो जाएगी।

अर्जुन का पेड़ एक सदाबहार पेड़ है। यह करीब 60 से 80 फीट तक ऊंचा होता है। इसकी पत्तियां अमरुद की पत्तियों की तरह दिखाई देती हैं। यह पेड़ हिमालय की तराई और शुष्क पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित नदियों के किनारे देखने को मिल सकता है। इसका वैज्ञानिक नाम टर्मिनेलिया अर्जुना है।

अर्जन की छाल डायबिटीज के रोगियों के लिए रामबाण

डायबिटीज के मरीजों के लिए अर्जुन की छाल बेहद फायदेमंद है। इसमें कुछ विशेष तरह के एंजाइम्स पाए जाते हैं। इसमें एंटीडायबिटिक गुण मौजूद होते है। अर्जुन छाल का यह गुण किडनी और लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इस का रोजाना सेवन करने से कुछ ही दिनों में रिजल्ट दिखने लगेगा। इसके लिए अर्जुन की छाल के साथ समान मात्रा में देसी जामुन के साथ पाउडर बनाना होगा। आराम पाने के लिए आपको इस चूर्ण को रोजाना सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लेना है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह पाउडर बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें