Get App

Diabetes: ये चूर्ण Blood Sugar की कर देंगे छुट्टी, आज से ही करें सेवन

Diabetes: देश में इन दिनों डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अगर इसका इलाज न किया जाए तो एक गंभीर समस्या बन सकती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का भी सहारा ले सकते हैं। हमकुछ ऐसे चूर्ण बता रहे हैं। जिनका रोजाना एक चम्मच सेवन करना है। आपको फौरन फायदा मिलना शुरू हो जाएगा

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 11, 2023 पर 11:12 AM
Diabetes: ये चूर्ण Blood Sugar की कर देंगे छुट्टी, आज से ही करें सेवन
Diabetes: सहजन का चूर्ण हरड़ बहेड़ा का चूर्ण डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाता है

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखना सबसे मुश्किल काम होता है। ब्लड शुगर लेवल कब बढ़ जाए और कब कम हो जाए कुछ पता नहीं रहता है। हालांकि यह सब शुगर के मरीजों की लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। अक्सर खराब लाइफस्टाइल की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता और घटता रहता है। डायबिटीज में अच्छी डाइट लेना जरूरी होता है। डायबिटीज के मरीजों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाने के साथ दवाइयों का सही समय पर सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही कुछ आयुर्वेदिक चूर्ण भी ले सकते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

प्राकृतिक जड़ी बूटियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इन जड़ी बूटियों का चूर्ण आप घर पर भी बना सकते हैं। इन्हें रोजाना खाली पेट 1 चम्मच सेवन कर सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल रख सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि शरीर पर कोई गलत असर भी नहीं पड़ता है।

हरड़ बहेड़ा चूर्ण

बहेड़ा और हरड़ दोनों ही आसानी से किराना स्टोर और आयुर्वेदिक स्टोर पर मिल जाते हैं। इन दोनों को एक साथ मिलाकर इनका चूर्ण बनाना चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने वाली आयुर्वेदिक दवा के रूप में भी काम करता है। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है। यह एक एंटीऑक्सिडेंट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें