Diabetes: देश के कई इलाकों में हल्की सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में आपको अपने खानपान पर बदलाव करने की जरूरत है। ठंडे के इस मौसम में कई राज्यों में खानपान में बदलाव देखने को मिलता है। जैसे पंजाब में लोग मक्के की रोटी और सरसों के साग का सेवन करते हैं। ऐसे ही राजस्थान में लोग बाजरे की रोटी, मक्खन और गुड़ का सेवन करते हैं। ये दोनों भोजन सर्दी के मौसम में बेहद फायदेमंद होते हैं। वैसे भी ठंड के मौसम में आप जितना अधिक पौष्टिक चीजों का सेवन करते हैं। उससे शरीर को ज्यादा मजबूती मिलती है। ऐसे में ठंड के मौसम में आप बाजरे का सेवन कर सकते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है।
बाजरे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और फोलेट आदि पाए जाते हैं। इसके पाचन शक्ति मजबूत रहती है। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है। Cure.Fit की चांदनी हल्दुरई (Chandni Haldurai) का कहना है कि बाजारा मोटे आनाज में शामिल है। इसकी खेती बहुत पहले से हो रही है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। ऐसे में यह डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी रामबाण से कम नहीं है।
बाजरा है सेहत के लिए फायदेमंद
बाजरे की रोटी, दलिया या सूप के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। गेहूं और मक्का के मुकाबले बाजरा में ज्यादा न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये ग्लूटेन फ्री है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 54-68 होता है। इसमें भारी मात्रा में डाइटरी फाइबर, प्रोटीन मौजूद होता है। इसके अलावा अमीनो एसिड, विटामिंस और मिनरल्स ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस रखने में मदद मिलती है। सर्दियों में बाजरा खाने से आपको खुद को गर्म रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। सर्दी के समय बाजरे की रोटी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके सेवन से कब्ज और पेट फूलने की शिकायत को दूर किया जा सकता है।
बाजरे का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से तेजी से वजन घटाया जा सकता है। बाजरे के आटे की रोटी रेगुलर खाने से वजन कंट्रोल किया जा सकता है। चावल के बजाय बाजरा का सेवन मोटापे से परेशान लोगों के लिए फायदेमंद होता है। बाजरा खाने से आंतों का स्वास्थ्य (Gut Health) को बेहतर करने में मदद मिलती है।