Get App

Diabetes: देश में 10 करोड़ डायबिटीज के मरीज, ये काम नहीं करने पर शरीर में बढ़ता है ब्लड शुगर का लेवल

Diabetes: देश में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत की 11.4 फीसदी आबादी डायबिटीज की चपेट में है। आने वाले दिनों में यह संख्या और तेजी से बढ़ सकती है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। देश के कई राज्यों में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। डायबिटीज के मरीज लाइफस्टाइल और खानपान का ख्याल रखकर इससे छुटकारा पा सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Jun 12, 2023 पर 9:43 AM
Diabetes: देश में 10 करोड़ डायबिटीज के मरीज, ये काम नहीं करने पर शरीर में बढ़ता है ब्लड शुगर का लेवल
Diabetes एक महामारी बनती जा रही है। जिससे एक बड़ी आबादी खतरे में है

Diabetes: डायबिटीज की बीमारी, स्वीट प्वाइजन की तरह लोगों को निगल रही है। ये बीमारी शुरू तो होती है शुगर के खराब मेटाबोलिज्म से लेकिन, ये धीरे-धीरे हममारे ब्लड वेसेल्स, दिल, पेट, लिवर, किडनी, आंख और ब्रेन तक को अपना शिकार बना लेती है। भारत में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाने लगा है। मौजूदा समय में देश में करीब 10 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। डायबिटीज के सबसे ज्यादा मरीज गोवा ( 26.4%), पुदुचेरी 26.3%) और केरला (25.5%) में हैं। जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में डायबिटीज के मरीज कम हैं।

डायबिटीज एक क्रॉनिक डिजीज है। जिसे जड़ से खत्म तो नहीं किया जा सकता है। लेकिन लाइफस्टाइल में बदलाव करके कंट्रोल में रखा जा सकता है। डायबिटीज की समस्या का सामना तब करना पड़ता है, जब पैंक्रियाज इंसुलिन नहीं बना पाता है या शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है।

तेजी से क्यों बढ़ रहे हैं डायबिटीज के मरीज

डायबिटीज की रोकथाम के बारे में लोगों में शिक्षा की कमी है। कार्बोहाइड्रेट, ऑयल और फैट वाली चीजों का लोग काफी मात्रा में सेवन करते हैं। प्रोसेस्ड मीट का ज्यादा से ज्यादा लोग सेवन कर रहे हैं। फल, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स और साबुत अनाज का सेवन कम हो गया है। बहुत से लोग अब एक्सरसाइज पर भी ध्यान नहीं देते हैं। इन दिनों लोग टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर ज्यादा समय बिता रहे हैं। वहीं तंबाकू और शराब का अधिक इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदूषण भी बढ़ा है। हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। मोटापा और डायबिटीज का पारिवारिक इतिहास से डायबिटीज के मरीज बढ़ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें