Diabetes: कमल ककड़ी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। कमल की जड़ को कमल ककड़ी के नाम से जाना जाता है। इसे अंग्रेजी में लोटस रूट्स भी कहा जाता है। कमल ककड़ी को आयुर्वेद में दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो इसे कई जगह पर सब्जी के रूप में भी खाया जाता है। कमल ककड़ी में विटामिन-C, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, स्टार्च, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। कमल ककड़ी को सूजन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
दरअसल, डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत रहती है। इसमें मरीजों को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। इस बीमारी में प्रोसेस्ड फूड्स की जगह नेचुरल फूड्स का सेवन करने से ज्यादा फायदा मिलता है। आइये जानते हैं कमल ककड़ी के फायदे
कमल ककड़ी से ब्लड शुगर होगा डाउन
कमल ककड़ी में इथेनॉल का अर्क मौजूद रहता है। इससे शरीर में इंसुलिन के प्रभाव को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह शरीर में मौजूद इंसुलिन खून में शुगर को जमने नहीं देती है। ऐसे में यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं है। इसके अलावा कमल ककड़ी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
कमल ककड़ी से स्ट्रेस में मिलेगी राहत
आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग तनाश (Stress) की समस्या से जूझ रहे हैं। स्ट्रेस की एक वजह गलत खान-पान और लाइफ स्टाइल भी है। ऐसे में अगर आप स्ट्रेस को कम करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में कमल ककड़ी को शामिल कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला पायरोडॉक्सीन तनाव को कम करने में मदद कर सकता है।
एनीमिया से बचाव करती है कमल ककड़ी
कमल ककड़ी एनीमिया की दिक्कत को दूर करने में भी मदद करती है। इसके सेवन से शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं। जिसके चलते शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होने पाती है।
शरीर को डिटॉक्स करती है कमल ककड़ी
शरीर को डिटॉक्स करने में भी कमल ककड़ी मदद करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो लिवर और किडनी पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करते हैं।
शरीर में सूजन की समस्या रहती है तो कमल ककड़ी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कमल ककड़ी के मेथेनॉल अर्क को एक प्रभावी एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट माना गया है, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
कमल ककड़ी में विटामिन C पाया जाता है, जो स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। कमल ककड़ी के सेवन से झुर्रियां, दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
1 – कमल ककड़ी को सूप के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए इसे उबालकर सूप बनाएं।
2 – आप सलाद के रूप में भी कमल ककड़ी का सेवन कर सकते हैं।
3 – कमल ककड़ी की सब्जी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। अगर इसकी सब्जी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ज्यादा तेल मसाले का इस्तेमाल न करें।