Diabetes: कमल ककड़ी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। कमल की जड़ को कमल ककड़ी के नाम से जाना जाता है। इसे अंग्रेजी में लोटस रूट्स भी कहा जाता है। कमल ककड़ी को आयुर्वेद में दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो इसे कई जगह पर सब्जी के रूप में भी खाया जाता है। कमल ककड़ी में विटामिन-C, पोटेशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, स्टार्च, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। कमल ककड़ी को सूजन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
