Get App

Diabetes: सेहत का खजाना है कोदो, Blood Sugar हमेशा रहेगा डाउन, जानिए कैसे करें सेवन

Diabetes: कोदो एक अनाज है, जो छोटा, गोल-मटोल दिखता है। यह बेहद हेल्दी अनाज है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों की हमेशा के लिए छुट्टी हो जाएगी। ये अनाज पोषक तत्वों का पावरहाउस है। डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित मरीजों के लिए यह किसी अमृत से कम नहीं है

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 13, 2023 पर 12:17 PM
Diabetes: सेहत का खजाना है कोदो, Blood Sugar हमेशा रहेगा डाउन, जानिए कैसे करें सेवन
Diabetes: कोदो अनाज में भरपूर मात्रा में फाइबर के साथ प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं

Diabetes: खराब लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं देश में बढ़ती जा रही हैं। हालांकि खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके इन समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है। कई ऐसे अनाज हैं। जिनमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों की छुट्टी हो जाएगी। इनमें कोदो शामिल है। यह मोटे अनाज की श्रेणी में आता है। बता दें कि इस साल यानी 2023 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने मोटे अनाजों का साल (International Year of Millets) घोषित किया है। मोटे अनाज में यूएन ने 5 अनाज को मुख्य तौर पर शामिल किया है। इनमें से एक कोदो मिलेट भी है।

यह कोदो धान की तरह होता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। कोदो एक ऐसा अनाज है जो लंबे समय तक रखने के बाद भी खराब नहीं होता है। बहुत कम लोगों ने ही इसके बारे में सुना होगा। आइये जानते हैं कोदो के फायदे।

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है कोदो

कोदो कई विटामिन, मिनिरल्स और फायटोकेमिकल्स से भरपूर है। कोदो मिलेट में 8.3 फीसदी प्रोटीन और 9 फीसदी फाइबर पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला फेनोलिक एसिड पैंक्रियाज में एमाइलेज को बढ़ाकर इंसुलिन के प्रोडक्शन को प्रोत्साहित करता है। इससे ब्लड शुगर लेलव को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कोदो का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है। इसलिए यह टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करता है। इससे ब्लड शुगर नहीं बढ़ता है। कोदो के चावल खाने से पेट दर्द की समस्या में राहत मिलती है। इतना ही नहीं यह महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान सुपरफूड की तरह काम करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें