Get App

Diabetes: ब्लड शुगर लेवल का 400 mg/dl के पार पहुंचना है बेहद घातक, फौरन करें ये काम

डायबिटीज को आमतौर पर शुगर की बीमारी के नाम से जाना जाता है। डायबिटीज की बीमारी में खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। जब डायबिटीज के मरीजों में शुगर की मात्रा 300 या 400 mg/dl से बढ़ जाती है तो यह बेहद खतरनाक स्थिति होती है। इसमें मरीज को फौरन डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत रहती है

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 15, 2023 पर 12:03 PM
Diabetes: ब्लड शुगर लेवल का 400 mg/dl के पार पहुंचना है बेहद घातक, फौरन करें ये काम
Diabetes के मरीज अपनी डेली लाइफ में कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर अपने शुगर को आसानी से हमेशा कंट्रोल में रख सकते हैं।

Diabetes: देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हर उम्र के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। बुजुर्गों के अलावा युवाओं को डायबिटीज नहीं छोड़ रही है। इसकी वजह गलत खानपान और लाइफ स्टाइल को माना जा रहा है। डायबिटीज की बीमारी लाइलाज है। इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट ब्लड शुगर के मरीजों को सही डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज करने की भी सलाह भी देते हैं। डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोला में रखना बेहद जरूरी होता है।

आमतौर पर 140 mg/dL (7.8 mmol/L) से कम ब्लड शुगर का स्तर सामान्य माना जाता है। अगर यह 200 mg/dL से ऊपर है तो इसका मतलब है कि आपका शुगर बढ़ा हुआ है। लेकिन अगर यह 300 mg/dL से 400 mg/dL तक चला जाता है तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है। ऐसे में मरीज को फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

कैसे समझें कि ब्लड शुगर 300 को पार कर गया है ?

आमतौर पर डायबिटीज के मरीजों को पता चल जाता है कि उनका ब्लड शुगर बहुत बढ़ रहा है। वैसे जब ब्लड शुगर लेवल 300 या 400 mg/dl हो जाए तो बहुत ज्यादा प्यास लगती है। इसमें बार-बार पेशाब लगता है। इसके अलावा बहुत अधिक कमजोरी, बेचैनी, देखने में दिक्कत, कंफ्यूजन, पेट में दर्द, सांसों से फ्रूट जैसा स्मेल जैसी शिकायतें बढ़ने लगती हैं। इस स्थिति में अस्पताल में डॉक्टर मरीज को इंसुलिन थेरेपी देते हैं। शरीर में जमा हुए हानिकाकर फ्लूड और इलेक्ट्रोलाइट्स को बदल देते हैं। खून में जितने भी ग्लूकोज हैं। वो हानिकारक एसिड में बदलने लगता है। इससे हार्ट और नसों पर बुरा असर पड़ता है। अगर ब्लड शुगर 400 से उपर चला जाए तो रिस्क और ज्यादा बढ़ जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें