Diabetes Tips: इन हरे पत्तों को चबाते ही Blood Sugar फौरन होगा कंट्रोल, दिमाग और बालों के लिए भी है रामबाण

Diabetes Tips: करी पत्तों से सिर्फ भोजन का स्वाद ही नहीं बढ़ता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इनके से सेवन से डायबिटीज जैसी बीमारियों को फौरन कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। ये पत्ते सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। वजन घटाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है

अपडेटेड Jul 03, 2023 पर 9:10 AM
Diabetes Tips: करी पत्ते में मौजूद एंटी हाइपरग्लाइसेमिक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर है

Diabetes Tips: डायबिटीज आज के समय में तेजी से फैल रही है। ये जेनेटिक और लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई है। डायबिटीज के कारण शरीर के खून में ग्लूकोज और शुगर का स्तर बढ़ जाता है। आज के समय में भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण ये रोग तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। इसे जड़ से नहीं खत्म किया जा सकता है। लेकिन कुछ उपाय कर इसे कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आप करी पत्ता का सेवन कर सकते हैं। करी पत्तों को सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है। यह स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

करी पत्तों का उपयोग औषधीय कामों में भी इस्तेमाल किया जाता है। ये पत्ते एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके आपके शरीर को बीमारियों से बचाते हैं। ये शरीर के फ्री रेडिकल्स को भी खत्म करते हैं। बहुत से लोग भोजन करते समय इन पत्तों को थाली से बाहर निकाल देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए।

जानिए क्या है करी पत्ता


धनिया और पुदीने के पत्तों की तरह करी पत्ते भी खुशबूदार मसाला है। यह छोटे हरे रंग के पत्ते होते हैं, जो खाने का स्वाद और सेहत बढ़ाने का काम करते हैं। साउथ इंडिया में इनका खूब इस्तेमाल होता है। इस का उपयोग दाल, सब्जी, खिचड़ी, पोहा, इडली, सांभर और उपमा जजैसे पकवानों में किया जाता है। करी पत्ते का पौधा आपको आसानी से किसी भी नर्सरी में मिल सकता है। बहुत से लोग अपने घर में इस पौधे को लगाते हैं और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करते हैं।

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

करी पत्ता को डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। करी पत्ते का अर्क हाई ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है। करी पत्ते नेचुरली तरीके से इंसुलिन को बढ़ाने में मदद करते हैं। जिससे शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और हार्ट अटैक में भी मदद मिलती है।

Diabetes: जादू की तरह काम करती है जौ की घास, ब्लड शुगर होगा फौरन कंट्रोल

बाल काले और चमकदार रहेंगे

करी पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। जिससे नए बालों की ग्रोथ होती है। इसके सेन से बालों के झड़ने से रोक सकते हैं। करी पत्तों में मौजूद बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद आयरन, विटामिन B और विटामिन C पाया जाता है।

वजन कर सकता है कंट्रोल

करी पत्तों के सेवन से शरीर की पूरी गंदगी बाहर निकल जाती है। यह शरीर में फैट जमा होने से रोकता है और इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें हर दिन 10-15 करी पत्ता का सेवन करना चाहिए। करी पत्ता से स्किन, बालों और आंखों की हेल्थ भी बेहतर हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।