डायबिटीज के मरीज इन सब्जियों को हाथ न लगाएं, वरना Blood Sugar लेवल हो जाएगा हाई

Diabetes: देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इन मरीजों को अपने खानपान पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। एक छोटी सी गलती होने पर ब्लड शुगर लेवल हाई हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ ऐसी सब्जियां, जिनके सेवन से बचना चाहिए। इसमें आलू, शकरकंद, मक्का जैसी कई सब्जियां हैं

अपडेटेड Sep 10, 2023 पर 12:04 PM
Story continues below Advertisement
Diabetes: जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है। उन्हें 70-90 के बीच के ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए

Diabetes: डायबिटीज की बीमारी को काबू में रखने के लिए मरीजों को दवाइयों के साथ ही अपने खानपान को लेकर भी सख्त रहना पड़ता है। उन्हें कौन सी चीजें खानी हैं। कौन सी नहीं, इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। डायबिटीज के मरीजों को उन चीजों को अपनी डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए। जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70-90 के बीच हो। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ ऐसी सब्जियां है। जिनके सेवन से बचने की जरूरत है। अगर आप इन सब्जियों का सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर लेवल हाई हो सकता है।

आलू भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा खाने वाले खाद्य पदार्थों में शामिल है। आलू भारत और अमेरिका में खाई जाने वाली सबसे लोकप्रिय सब्जियों में एक है। इतना ही नहीं इन देशों में आलू की सब्जी के अलावा चिप्स और फ्राइज के रूप में भी बहुत ज्यादा खपत होती है।

डायबिटीज के मरीज इन सब्जियों से रहें दूर


आलू से करें तौबा

जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है। उन्हें आलू से फौरन दूरी बना लेनी चाहिए। आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70-90 के बीच होता है। यह बहुत ज्यादा है। इसमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। 100 ग्राम आलू में 30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 2 ग्राम फाइबर होता है। आलू का सेवन किसी भी तरह से करें। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। लिहाजा चिप्स, फ्रेंच फ्राइज, आलू टिक्की इन सभी चटपटी चीजों से कोसों दूर रहना चाहिए।

Diabetes: बारिश के मौसम फॉलो करें ये टिप्स, Blood Sugar हमेशा रहेगा डाउन

मक्का

मक्के को आग में पकाकर या फिर उबालकर खाने का चलन है। इसका टेस्ट कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए ये नुकसानदेह है। इसकी वजह ये है कि इसमें कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates) भारी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है।

शकरकंद

इस बात में कोई शक नहीं कि शकरकंद सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इससे परहेज करना चाहिए। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स और बीटा केरोटीन मधुमेह के रोगियों का ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों को इससे दूरी बनाए रखना चाहिए।

रतालू से करें परहेज

रतालू का सेवन आमतौर पर कचालू बनाकर फ्रूट चाट के रूप में किया जाता है। रतालू का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने लगता है। इसका ग्लाइसेमिक इडेक्स 65 के आसपास होता है।

मटर का न करें सेवन

खाने में मटर मिलाने से उसका टेस्ट बढ़ जाता है। इस सब्जी को कार्बोहाइड्रेट्स (Carbohydrates) और स्टार्च (Starch) का रिच सोर्स माना जाता है। जिसकी वजह से इससे दूरी बनाना ही बेहतर है। मटर खाने से डाइबिटीज के मरीजों का डाइजेशन (Digestion) खराब हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।