Get App

अशनीर ग्रोवर ने DigiYatra यूजर्स को दी अहम सलाह, कहा- असुविधा से बचने के लिए कर लें यह जरूरी काम

अशनीर ग्रोवर ने दावा किया है कि DigiYatra का ऐप नए अपडेट के बाद काम नहीं कर रहा है। इसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को इसे फिर से इंस्टॉल करके रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर बोर्डिंग पास अपलोड करना होगा। अशनीर ग्रोवर ने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके मंत्रालय को टैग करते हुए इसे लेकर एक ट्वीट किया है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 09, 2023 पर 4:08 PM
अशनीर ग्रोवर ने DigiYatra यूजर्स को दी अहम सलाह, कहा- असुविधा से बचने के लिए कर लें यह जरूरी काम
अशनीर ग्रोवर ने DigiYatra यूजर्स को कुछ अहम सलाह दी है।

शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज और भारतपे के पूर्व फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने DigiYatra यूजर्स को कुछ अहम सलाह दी है। अशनीर ग्रोवर ने दावा किया है कि DigiYatra का ऐप नए अपडेट के बाद काम नहीं कर रहा है। इसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को इसे फिर से इंस्टॉल करके रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर बोर्डिंग पास अपलोड करना होगा। अशनीर ग्रोवर ने इसे लेकर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके मंत्रालय को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है। अशनीर ग्रोवर के ट्वीट का जवाब देते हुए कुछ यूजर्स ने उन्हें इस जानकारी के लिए शुक्रिया अदा किया है और कहा कि यह टिप उनके काम आई है।

अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट में क्या कहा

अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट में कहा, "हे डिजीयात्रा यूजर्स! नए अपडेट के बाद ऐप काम नहीं करेगा। (आप अपलोड किए गए बोर्डिंग पास को साझा नहीं कर पाएंगे)। इसे फिर से इंस्टॉल करें, फिर से रजिस्टर करें। और फिर एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपना बोर्डिंग (पास) अपलोड करें। इस तरह आप अंतिम समय पर होने वाली किसी भी दिक्कत से बच सकते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें