Get App

Diwali 2024 Wishes: दिवाली पर भेजें ये तस्वीरें, दिल से जुड़ेंगे तार, जगमग होगा रोशनी का त्योहार

Diwali 2024 Wishes in Hindi: आज देशभर में दिवाली के त्योहार की धूम मची हुई है। इस दिन देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भारतीय अपने घर को दीयों और लाइटों से रोशनी करते हैं। इसके साथ ही माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते हैं। इस खास मौके पर आप अपने परिचितों, रिश्तेदारो, प्रियजनों और दोस्तों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 31, 2024 पर 10:12 AM
Diwali 2024 Wishes: दिवाली पर भेजें ये तस्वीरें, दिल से जुड़ेंगे तार, जगमग होगा रोशनी का त्योहार
Diwali 2024 Wishes in Hindi: दीपों के त्योहार दिवाली पर सभी को खास शुभकामनाएं दी जाती हैं।

देश भर में दिवाली के उत्सव की शुरुआत 29 अक्टूबर से हो चुकी है। आज बड़ी दिवाली की धूम देश भर में मची हुई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दिवाली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। दिवाली खुशियों, उमंग और उल्लास का पर्व है। इस दिन, अपने दोस्तों और रिश्तेदारों आदि के घर जाते हैं और मिठाईयां और उपहार देकर शुभ दीपावली की शुभकामनाएं देते हैं। दीपावली का त्योहार हर साल कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है।

इस दिन परिवार के लोग एकजुट होकर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं और सुख-शांति की कामना करते हैं। इस पावन अवसर पर हम आपके लिए कुछ खास संदेश और तस्वीरें लेकर आएं हैं। जिनके जरिए आप अपनों को हैप्पी दिवाली कह सकते हैं। साथ ही, इन तस्वीरों को आप अपने वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम पर स्टेट्स के तौर पर भी लगा सकते हैं।

दिवाली की कब करें पूजा?

हिंदू धर्म में कोई भी व्रत या त्योहार उदया तिथि के आधार पर तय होता है, लेकिन दिवाली पर माता महालक्ष्मी की पूजा अमावस्या तिथि को रात्रि में होती है। 31 अक्टूबर को पूरी रात अमावस्या तिथि रहेगी। इसी दिन लक्ष्मी पूजन किया जाता है। इस मौके पर लोग घर, दुकान, ऑफिस और फैक्ट्री में हर जगह पूजा करते हैं। लक्ष्मी पूजन के लिए स्थिर लग्न बहुत ही शुभ और श्रेष्ठ माना जाता है। 31 अक्टूबर को वृषभ लग्न की शुरुआत शाम 06.25 बजे से रात 8.20 तक है। इस तरह से 31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 06.25 बजे से रात 8.20 बजे तक है। इस दौरान दुकान, घर, ऑफिस और फैक्ट्री में पूजा कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें