Dry Cough: खांस-खांस कर है बुरा हाल, नहीं आती नींद, लीजिए नेचुरल कफ सिरप, मिनटों में मिलेगा आराम

Dry Cough: सूखी खांसी से अक्सर रात में नींद नहीं आती है। खांसी इतनी अधिक होती है कि बार-बार नींद टूट जाती है। इसके लिए बाजार में कई तरह की दवाएं आती हैं। आप घर बैठे भी कुछ घरेलू उपाय करके जल्द आराम पा सकते हैं

अपडेटेड Nov 28, 2022 पर 3:41 PM
Story continues below Advertisement
खांसी होने पर लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Dry Cough: खांसी स्वास्थ्य से संबंधित एक आम समस्या है। कई बार यह अपने आप में समस्या न होकर किसी अन्य समस्या का लक्षण मात्र होती है। बहुत ज्यादा खांसी (Cough) होने पर गले और पसलियों के साथ ही पेट में भी दर्द होने लगता है। आमतौर पर खांसी तब होती है, जब कोई रुकावट या तकलीफ देने वाली समस्या आपके गले या ऊपरी स्वसन पथ (Respiratory System) में रुकावट आती है। ऐसा होने पर दिमाग शरीर को खांसने के लिए संकेत देता है, ताकि उस समस्या को बाहर किया जा सके। वैसे ठंड के समय सर्दी और खांसी के मामले बढ़ जाते हैं। समय पर अगर इसका इलाज नहीं किया तो फिर इससे निपटने मुश्किल हो जाता है।

एलर्जी से लेकर एसिड रिफ्लक्स तक कई चीजों से सूखी खांसी आने लगती है। लगातार खांसी आपके दिन-प्रतिदिन के जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है, खासकर अगर यह रात में शुरू हो जाएं तो और ज्यादा दिक्कत होती है।

सूखी खांसी के कारण


अगर किसी वायरल इंफेक्शन के कारण सूखी खांसी हुई है। तब ऐसी स्थिति में यह 8 हफ्तों तक रह सकती है। इसलिए सूखी खांसी को क्रोनिक माना जाता है, क्योंकि यह वयस्कों में 8 और छोटे बच्चों में 4 हफ्तों तक रह सकती है। इससे ज्यादा लंबे समय तक खांसी आना जानलेवा बीमारी फेफड़ों में कैंसर का संकेत हो सकता है। आमतौर पर सूखी खांसी रातों में ज्यादा परेशान करती है। जिसे कंट्रोल करने में कई बार ड्राय कफ सिरप भी फेल हो जाते हैं। ऐसे में आप घरेलू नुस्खों की मदद से इससे राहत पा सकते है।

उठने-बैठने या चलने में इन अंगों में हो रहा है दर्द, कभी न करें इग्नोर, इस साइलेंट किलर बीमारी से रहें सावधान

लहसुन से भगाएं सूखी खांसी

लहसुन सूखी खांसी के इलाज के लिए एक और बढ़िया नैचुरल है। लहसुन की एक कली को दूध के साथ उबालें और फिर उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस ड्रिंक को गर्मा गरम पियें। यह सूखी खांसी में तुरंत आराम देती है और गले को ठीक करती है।

शहद और नींबू पानी

सूखी खांसी और गले की जलन के इलाज के लिए शहद का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है। शहद के साथ चाय या गर्म नींबू पानी का सेवन गले की खराश को दूर करने के लिए बहुत अच्छा होता है।

घी और काली मिर्च

घी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह गले को नरम रखने का काम करता है। यदि आप घी में काली मिर्च पाउडर को मिलाकर खाएं, तो आपको सूखी खांसी में बहुत आराम मिल सकता है।

अदरक, शहदऔर मुलेठी

एक चम्मच अदरक के रस में एक चम्मच शहद, आधा चम्मच मुलेठी का चूर्ण मिलाकर रात में सोने से पहले सेवन करें। इनमें कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। जिससे गले की खराश, सूखी खांसी जैसी समस्याओं को कुछ ही दिनों में आराम मिल सकता है। इससे इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।