Forex Trading Scam: फॉरेक्स ट्रे़डिंग को लेकर धोड़ाधड़ा का एक बड़ा मामला सामने आया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में QFX ट्रेड लिमिटेड और उससे जुड़ी अन्य कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच शुरू की है और 30 से अधिक बैंक खातों में 170 करोड़ रुपये से अधिक फ्रीज किए हैं। इसके अलावा तलाशी में ईडी को 90 लाख रुपये से अधिक की नकदी भी मिली है। यह पूरा मामला मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को ठगने से जुड़ा है। इस मामले में सामने आया कि यॉर्करएफएक्स (YorkerFx) और बॉटब्रो (BotBro) का फाउंडर और सीईओ लविश चौधरी लोगों को तगड़े रिटर्न के नाम पर चूना लगा रहा था। इसकी सभी योजनाएं एमएलएम पिरामिड मॉडल पर थीं। बता दें कि जब QFX के खिलाफ हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने केस दर्ज किया तो इसका नाम बदलकर यॉर्करएफएक्स (YorkerFx) कर दिया गया और धोखाधड़ी जारी रही।
