बेंगलुरु के सड़कों पर गिटार लेकर उतरा ये इंटरनेशनल सिंगर, तभी पहुंची पुलिस और फिर जो हुआ

ग्रेमी अवॉर्ड विनर एड शीरन इसके बाद रविवार को बेंगलुरु पहुंचे, जहां वो सड़क किनारे माइक और गिटार लेकर उतर आए और गाना गाने लगे। वहीं एड शीरन की परफॉर्मेंस को बेंगलुरु पुलिस ने बीच में ही रोक दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ। अब सिंगर ने खुद इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है

अपडेटेड Feb 09, 2025 पर 9:35 PM
Story continues below Advertisement
बेंगलुरु पुलिस ने रोका परफॉर्मेंस

Ed Sheeran: ब्रिटेन के मशहूर गायक एड शीरन इस वक्‍त भारत में हैं। ग्रेमी अवॉर्ड विनर एड शीरन इसके बाद रविवार को बेंगलुरु पहुंचे, जहां वो सड़क किनारे माइक और गिटार लेकर उतर आए और गाना गाना लेगे। वहीं एड शीरन की परफॉर्मेंस को बेंगलुरु पुलिस ने बीच में ही रोक दिया, जिसके बाद से पुलिस की कार्रवाई चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर सिंगर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। स्टेज शो से पहले बेंगलुरु में लोगों को सरप्राइज देना उनके लिए भारी पड़ गया। अब एड शीरन अपने शो से ज्यादा इस वायरल वीडियो के लिए लाइमलाइट में बने हुए हैं।

वहीं इस घटना पर एड शीरन ने अपनी प्रतिक्रिया इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने कहा कि उनके पास परफॉर्मेंस के लिए सभी जरूरी परमिशन थीं। उन्होंने लिखा, "हमें बस करने की अनुमति थी, इसलिए हम उसी जगह पर परफॉर्म कर रहे थे। यह पहले से तय था, हम अचानक नहीं आए थे। सब ठीक है, आज रात शो में मिलते हैं ।" बता दें कि एड शीरन बेंगलुरु के चर्च स्ट्रीट पर एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के पास गए थे, जहाँ परफॉर्मेंस के लिए माइक्रोफोन और गिटार रखा गया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में देखा गया कि जब एड ने अपनी हिट सॉन्ग "शेप ऑफ़ यू" का अनप्लगड वर्जन गाना शुरू किया तो पुलिस अधिकारी ने आकर स्पीकर बंद कर दिया, जिससे उनका परफॉर्मेंस रुक गया।


गायक ने साझा किया बयान

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। एक Reddit यूजर ने लिखा, "हाहाहा, यह 'केवल भारत में' होता है।" दूसरे ने कहा, "यह बहुत शर्मनाक है।"  कुछ लोग पुलिस की आलोचना कर रहे थे क्योंकि उन्होंने गायक को रोका, जबकि कुछ का कहना था कि वे बस अपना काम कर रहे थे। एड शीरनका 9 फरवरी को बेंगलुरु में NICE ग्राउंड्स में एक कॉन्सर्ट करेंगे, जो बेंगलुरु में उनका पहला शो होगा। इसके बाद, वह 12 फरवरी को शिलांग के जेएन स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे। उनका आखिरी शो 15 फरवरी को गुरुग्राम के लीजर वैली ग्राउंड्स में होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।