Ed Sheeran: ब्रिटेन के मशहूर गायक एड शीरन इस वक्त भारत में हैं। ग्रेमी अवॉर्ड विनर एड शीरन इसके बाद रविवार को बेंगलुरु पहुंचे, जहां वो सड़क किनारे माइक और गिटार लेकर उतर आए और गाना गाना लेगे। वहीं एड शीरन की परफॉर्मेंस को बेंगलुरु पुलिस ने बीच में ही रोक दिया, जिसके बाद से पुलिस की कार्रवाई चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर सिंगर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। स्टेज शो से पहले बेंगलुरु में लोगों को सरप्राइज देना उनके लिए भारी पड़ गया। अब एड शीरन अपने शो से ज्यादा इस वायरल वीडियो के लिए लाइमलाइट में बने हुए हैं।
