Delhi AQI today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) पिछले हफ्ते की तुलना में मामूली सुधार आया है। ज्यादातर जगहों पर AQI लेवल 400 के नीचे हैं। औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 380 पर बना हुआ है। ये Very Poor केटेगरी में आता है। स्कूलों में अभी हाइब्रिड कक्षाएं चल रही है। दसवीं और 12वीं के छात्रों को बुलाया जा रहा है। जबकि, बाकी क्लासेज के बच्चों की ऑनलाइन क्लास चल रही है।
दिल्ली में है धुंध और धुएं की परत
आज भी दिल्ली एनसीआर के इलाकों में हल्की धुंध और धुएं की परत छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार बीते सप्ताह दिल्ली का AQI 'गंभीर प्लस' केटेगरी में था लेकिन आज ये Very Poor केटेगरी में बना हुआ है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में प्राइमरी क्लास की ऑनलाइन क्लास हो रही है। दसवीं और 12वीं के छात्रों को स्कूल बुलाया जा रहा है।दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों पर ट्रक-माउंटेड पानी के छिड़काव किया गया है।