Get App

एलॉन मस्क ने किया सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के 'पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग' पोस्ट का समर्थन, ब्रिटिश PM को दिया जवाब, जानें पूरा मामला

चतुर्वेदी ने ब्रिटिश PM की पोस्ट पर रिप्लाई किया कि ये “एशियाई” नहीं बल्कि “पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग” हैं। ब्रिटेन में कई भारतीय प्रवासी समूहों ने इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में बाल यौन शोषण कांड के संबंध में "एशियाई" शब्द के इस्तेमाल की कड़ी आलोचना की, क्योंकि ऐसे अपराध में ज्यादातर पाकिस्तानी मूल के पुरुषों के गैंग शामिल थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2025 पर 3:56 PM
एलॉन मस्क ने किया सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के 'पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग' पोस्ट का समर्थन, ब्रिटिश PM को दिया जवाब, जानें पूरा मामला
टेस्ला के CEO एलॉन मस्क ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के एक बयान पर शिवसेना UBT सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया का समर्थन किया

टेस्ला के CEO एलॉन मस्क ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के एक बयान पर शिवसेना UBT सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की प्रतिक्रिया का समर्थन किया है। स्टारमर ने इंग्लैंड में पाकिस्तानी गैंग से जुड़े बाल यौन शोषण कांड के बारे में बोलते हुए "एशियाई" शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। चतुर्वेदी ने ब्रिटिश PM की पोस्ट पर रिप्लाई किया कि ये “एशियाई” नहीं बल्कि “पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग” हैं।

दरअसल अपने पिछले रिकॉर्ड का बचाव करते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने सोमवार को कहा कि 2008 से 2013 तक क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के हेड के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने बाल यौन शोषण के मामलों को फिर से खोला था और उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के रोशडेल में "एशियाई ग्रूमिंग गैंग" के खिलाफ पहला मुकदमा चलाया गया।

ब्रिटेन में कई भारतीय प्रवासी समूहों ने इंग्लैंड के कुछ हिस्सों में बाल यौन शोषण कांड के संबंध में "एशियाई" शब्द के इस्तेमाल की कड़ी आलोचना की, क्योंकि ऐसे अपराध में ज्यादातर पाकिस्तानी मूल के पुरुषों के गैंग शामिल थे।

प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या लिखा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें