Get App

Elon Musk Chats: एलॉन मस्क की पूर्व पत्नी तालुलाह रिले ने कही थी उनसे Twitter खरीदने की बात, बोलीं- खरीदो और डिलीट कर दो

ट्विटर (Twitter) के खिलाफ चल रही अदालती लड़ाई में पूर्व-परीक्षण खोज प्रक्रिया (Pretrial Discovery Process) के तहत एलॉन मस्क (Elon Musk) के ऐसे सैकड़ों टैक्स्ट मैसेज सामने आए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2022 पर 3:56 PM
Elon Musk Chats: एलॉन मस्क की पूर्व पत्नी तालुलाह रिले ने कही थी उनसे Twitter खरीदने की बात, बोलीं- खरीदो और डिलीट कर दो
एलॉन मस्क की पूर्व पत्नी तालुलाह रिले ने कही थी उनसे Twitter खरीदने के बात

Elon Musk Chats: टेस्ला (Tesla) के मालिक की ट्विटर (Twitter) के साथ चल रही कानूनी लड़ाई के दौरान एलॉन मस्क (Elon Musl) और उनके कॉन्टैक्ट्स में रहने वाले लोगों के बीच हुई बातचीत पिछले हफ्ते सार्वजनिक की गई। इन मैसेज में जैक डोर्सी (Jack Dorsey) और अपनी पूर्व पत्नी तालुलाह रिले (Talulah Riley) के साथ हुई मस्क की बातचीत ज्यादा चर्चाओं में है।

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, तालुला रिले ने 23 मार्च को मस्क को टेक्स्ट किया था, "क्या तुम ट्विटर खरीद सकते हो और फिर इसे डिलीट कर देना, प्लीज !? xx" तालुलाह रिले एक इंग्लिश एक्ट्रेस और राइटर भी हैं, जो मस्क की पूर्व पत्नी हैं।

तालुलाह रिले ने लिखा, "प्लीज इस जागरुकता से लड़ने के लिए कुछ करो। मैं इसमें मदद करने के लिए कुछ भी करूंगी! xx" ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड किए जाने पर, तालुलाह रिले ने मस्क से कहा, "यह एक वाहियात मजाक था। हर कोई इतना सख्त क्यों हो गया है?”

वहीं इसमें जैक जैक नाम के किसी शख्श को एलॉन मस्क की तरफ से मैसेज किए गए हैं। इसे ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोरसी माना जा रहा है। इस शख्स के साथ बातचीत में मस्क ने ट्विटर के मौजूदा CEO पराग अग्रवाल के साथ लड़ाई का खुलासा किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें