X Twitter Down News: माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (Twitter) सोमवार (10 मार्च 2025 ) को दुनियाभर में कई यूजर्स के लिए डाउन हो गया। अरबपति कारोबारी और Tesla के CEO एलन मस्क (Elon Musk) के मालिकाना हक वाले X की फिलहाल डाउन है और यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। सोमवार को कई एक्स यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, भारत में करीब 2000, अमेरिका में 18,000 और यूके में 10,000 लोगों ने इस समस्या की रिपोर्ट की। फिलहाल, कंपनी की ओर से इस आउटेज पर कोई बयान नहीं आया है।
यूजर्स को आ रही थी ये दिक्कत
बता दें कि सोमवार दोपहर 2 बजे के बाद ट्वीटर डाउन की खबरें सामने आई। ट्विटर में ये खामी कुछ मिनटों के लिए आई थी और इसके चलते साइट पर पेज लोड नहीं हो पा रहे थे। यूजर्स को स्क्रीन पर एक मैसेज दिख रहा था। ये समस्या भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में देखी गई।
अभी तक नहीं आई कोई आधिकारिक जानकारी
हांलाकि अभी तक X प्लेटफॉर्म पर आई इस खामी के बारे में जानकारी नहीं मिली है। और ना ही ट्विटर की तरफ से कोई बयान जारी किया गया है। हांलाकि कुछ देर बाद माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X फिर से काम करने लगा है। यूजर्स अब इसे इस्तेमाल कर रहे हैं और कुछ देर के लिए डाउन होने के बाद इस प्लेटफॉर्म पर अपनी शिकायतों को लिख रहे हैं।