एक समय था, जब भारत में क्षेत्रीय भाषाओं का प्रभाव था। इसके पहले संस्कृत का भी बहुत ज्यादा असर था। लेकिन अब स्थानीय भाषाएं बोलचाल के मामले में पिछड़ रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि भारत में किस राज्य के लोग सबसे ज्यादा अंग्रेजी भाषा में बातचीत करते हैं। दरअसल, पियर्सन ग्लोबल इंग्लिश प्रोफिशिएंसी रिपोर्ट 2024 में अंग्रेजी बोलने के मामले में एक रिपोर्ट आई है। यह रिपोर्ट 6 जनवरी को जारी की गई थी। इसमें अंग्रेजी बोलने में भारतीयों का कौशल पूरी दुनिया के मुकाबले औसत से कहीं बेहतर है। अंग्रेजी बोलने की क्षमता में भारतीयों का औसत स्कोर 57 है, जो वैश्विक औसत 54 से अधिक है।
देश की बात करें तो दिल्ली में सबसे ज्यादा लोग अंग्रेजी में बातचीत करते हैं। 63 औसत स्कोर के साथ दिल्ली सबसे आगे है। वहीं 60 के स्कोर के साथ राजस्थान दूसरे और 58 अंक के साथ पंजाब तीसरे स्थान पर है। यह जानकारी पियर्सन ग्लोबल इंग्लिश प्रोफिशियंसी रिपोर्ट-2024 में सामने आई है। 6 जनवरी को जारी रिपोर्ट में भारत, जापान, मिस्र और यूरोप जैसे देशों में अंग्रेजी कौशल के रुझानों का विश्लेषण किया गया है।
भारत में कितने लोग बोलते हैं अंग्रेजी
भारत में 20 फीसदी लोग फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करने में सक्षम हैं। लेकिन आबादी के हिसाब से देखा जाएगा तो भारत में अंग्रेजी बोलने वालों की संख्या दुनिया के टॉप 5 देशों में आती है। वहीं पियर्सन की ग्लोबल इंग्लिश प्रोफिसिएंसी रिपोर्ट के मुताबिक भारत के अंदर राजधानी दिल्ली अंग्रेजी बोलने के मामले में सबसे आगे है। बता दें कि ब्रिटेन में सबसे अधिक 98.3 फीसदी लोगों को अच्छी अंग्रेजी बोलनी आती है। वहीं अमेरिका में 95 फीसदी लोग अंग्रेजी में बात करना आता है। वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स (World of Statistics) के डेटा के मुताबिक सबसे अधिक लोग जिब्राल्टर अंग्रेजी बोलते हैं। बता दें कि यहां 100 फीसदी लोग फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते हैं। हालांकि यहां की जनसंख्या सिर्फ 32,669 है।
चीन में सबसे कम बोली जाती है अंग्रेजी
सबसे कम अंग्रेजी का इस्तेमाल चीन में किया जाता है। यहां 0.9 फीसदी लोग ही सिर्फ अंग्रेजी बोलते हैं। चीन के लोग अपनी भाषा का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। बता दें कि चीन में चीनी, मंगोलियाई, तिब्बती, उइघुर और झुआंग भाषाएं बोली जाती हैं।