Get App

English Speaking: पूरी दुनिया में अंग्रेजी बोलने वालों में भारत किस पायदान पर हैं? यहां देखें पूरी डिटेल

English Speaking in India: अंग्रेजी बोलने में भारतीयों का कौशल ग्लोबल लेवल पर औसत से कहीं बेहतर है। अंग्रेजी बोलने की क्षमता में भारतीयों का औसत स्कोर 57 है, जो वैश्विक औसत 54 से अधिक है। वहीं, देश की बात करें, तो 63 के औसत स्कोर के साथ दिल्ली सबसे आगे है। यानी दिल्ली में सबसे ज्यादा लोग अंग्रेजी बोलते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2025 पर 4:04 PM
English Speaking: पूरी दुनिया में अंग्रेजी बोलने वालों में भारत किस पायदान पर हैं? यहां देखें पूरी डिटेल
English Speaking in India: भारत में दूसरे नंबर में राजस्थान में लोग अंग्रेजी बोलते हैं। इसके बाद तीसरे नंबर में पंजाब है।

एक समय था, जब भारत में क्षेत्रीय भाषाओं का प्रभाव था। इसके पहले संस्कृत का भी बहुत ज्यादा असर था। लेकिन अब स्थानीय भाषाएं बोलचाल के मामले में पिछड़ रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि भारत में किस राज्य के लोग सबसे ज्यादा अंग्रेजी भाषा में बातचीत करते हैं। दरअसल, पियर्सन ग्लोबल इंग्लिश प्रोफिशिएंसी रिपोर्ट 2024 में अंग्रेजी बोलने के मामले में एक रिपोर्ट आई है। यह रिपोर्ट 6 जनवरी को जारी की गई थी। इसमें अंग्रेजी बोलने में भारतीयों का कौशल पूरी दुनिया के मुकाबले औसत से कहीं बेहतर है। अंग्रेजी बोलने की क्षमता में भारतीयों का औसत स्कोर 57 है, जो वैश्विक औसत 54 से अधिक है।

देश की बात करें तो दिल्ली में सबसे ज्यादा लोग अंग्रेजी में बातचीत करते हैं। 63 औसत स्कोर के साथ दिल्ली सबसे आगे है। वहीं 60 के स्कोर के साथ राजस्थान दूसरे और 58 अंक के साथ पंजाब तीसरे स्थान पर है। यह जानकारी पियर्सन ग्लोबल इंग्लिश प्रोफिशियंसी रिपोर्ट-2024 में सामने आई है। 6 जनवरी को जारी रिपोर्ट में भारत, जापान, मिस्र और यूरोप जैसे देशों में अंग्रेजी कौशल के रुझानों का विश्लेषण किया गया है।

भारत में कितने लोग बोलते हैं अंग्रेजी

भारत में 20 फीसदी लोग फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करने में सक्षम हैं। लेकिन आबादी के हिसाब से देखा जाएगा तो भारत में अंग्रेजी बोलने वालों की संख्या दुनिया के टॉप 5 देशों में आती है। वहीं पियर्सन की ग्लोबल इंग्लिश प्रोफिसिएंसी रिपोर्ट के मुताबिक भारत के अंदर राजधानी दिल्ली अंग्रेजी बोलने के मामले में सबसे आगे है। बता दें कि ब्रिटेन में सबसे अधिक 98.3 फीसदी लोगों को अच्‍छी अंग्रेजी बोलनी आती है। वहीं अमेरिका में 95 फीसदी लोग अंग्रेजी में बात करना आता है। वर्ल्‍ड ऑफ स्‍टैट‍िक्‍स (World of Statistics) के डेटा के मुताबिक सबसे अधिक लोग जिब्राल्‍टर अंग्रेजी बोलते हैं। बता दें कि यहां 100 फीसदी लोग फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते हैं। हालांकि यहां की जनसंख्‍या सिर्फ 32,669 है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें