FIITJEE के चेयरमैन डीके गोयल ने कर्मचारी को मीटिंग में दीं भद्दी-भद्दी गालियां, सैलरी को लेकर चल रही थी बात, Video Viral
वीडियो सबसे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें देखा जा सकता है कि FIITJEE के चेयरमैन डीके के साथ हो रही एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान गोयल से मुंबई, ठाणे से किसी ने सवाल पूछा, "FIITJEE Edfora ने अशांति के दौरान किसी दूसरी एडटेक इंडस्ट्री में 142 करोड़ का निवेश किया।"
MoneyControl News
अपडेटेड Dec 10, 2024 पर 1:37 PM
FIITJEE के चेयरमैन डीके गोयल ने कर्मचारी को मीटिंग में दीं भद्दी-भद्दी गालियां, सैलरी को लेकर चल रही थी बात
फोरम फॉर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (FIITJEE) के चेयरमैन डीके गोयल को ऑफिशियल Zoom मीटिंग वीडियो कॉल के दौरान कथित तौर पर अपने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते और उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देते देखा गया। FIITJEE कोचिंग संस्थान छात्रों IIT-JEE की तैयारी कराता है। इंस्टीट्यूट हाल ही में अपने कर्मचारियों को टाइम पर सैलरी नहीं देने के कारण जांच के दायरे में था। कई कर्मचारियों ने कंपनी के टॉक्सिक वर्क कल्चर के बारे में बात की थी।
अब, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इसके फाउंडर दिनेश डीके गोयल एक वर्चुअल मीटिंग में अलग-अलग सेंटर के प्रमुखों के साथ चर्चा के दौरान भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं और अपशब्द बोल रहे हैं।
क्यों भड़के FIIT JEE के फाउंडर?
वीडियो सबसे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें देखा जा सकता है कि FIITJEE के चेयरमैन डीके के साथ हो रही एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान गोयल से मुंबई, ठाणे से किसी ने सवाल पूछा, "FIITJEE Edfora ने अशांति के दौरान किसी दूसरी एडटेक इंडस्ट्री में 142 करोड़ का निवेश किया।"
तभी डीके गोयल गुस्से में फूट पड़ते हैं और कहते हैं, 'बेकार लोग... ये कैसे बकवास लोग हैं? तुम अपने बाप का नाम जानते हो, जिसने यह लिखा है? बकवास। जाकर अपनी मां से पूछो कि तुम्हारा बाप कौन है। बकवास लोग, तुम अदाणी के इतना पैसा निवेश करने के बारे में बात क्यों नहीं करते?”
वह फिर चिल्लाते हैं, “यह बेकार आदमी कौन है? उसे मुंबई से बाहर फेंक दो।”
इस दौरान किसी को कहते हुए सुना जा सकता है, “क्यों नाराज हो रहे हैं? अगर यह गलत है...तो आप आराम से भी कह सकते हैं।''
'अगर तुम अपने बाप की औलाद हो तो...'
फिर गोयल को उस व्यक्ति को "कमीना" कहते हुए सुना जाता है। वह कहते हैं, "अभद्रता की हद है जो भी यह व्यक्ति है, मैं उसे फिटजी में नहीं देखना चाहता।"
इसके बाद वह गुस्से में चिल्लाते हैं, "अगर तुम अपने बाप की औलाद हो तो तुम साबित कर दो ये एडफोरा ने 142 करोड़ इन्वेस्ट किए हैं... अगर तुम अपने बाप की औलाद हो तो।"
मां बहन की गालियों पर उतर आए गोयल!
जब सवाल पूछने वाले उसी व्यक्ति ने लिखा कि यह सब पब्लिक डोमेन में है, तो गोयल अपना खो बैठे और उसे बहुत गंद-गंदी गालियां देने लगे। गोयल ने कहा, "कुत्ते की औलाद। इतनी नेगेटिव चीजें बोल रहा है।"
मीटिंग जब कोई कहता है कि उस शख्स ने सिर्फ एक सवाल ही पूछा है, तो गोयल ने कहा, “मनीष जी, कृपया इस व्यक्ति को फिटजी से बाहर निकाल दें, मैं ऐसे लोगों को नहीं देखना चाहता। लीगल प्लीज एक्शन लें। मैं यह कर रहा हूं और यह व्यक्ति इस तरह की बातें कह रहा है?"
वीडियो के आखिर में गोयल कथित तौर पर किसी को कहते हुए दिख रहे हैं, “तुम्हारी मां रेड लाइट एरिया से होगी। मैं कह रहा हूं कि तुम्हारी मां रेड लाइट एरिया से होगी, जाओ और कोर्ट में शिकायत करो कि मैंने ऐसा कहा। एक आदमी की सहनशीलता की सीमा होती है।"
हालांकि, Moneycontrol Hindi ये दावा नहीं करता है कि ये वीडियो सही है या गलत।
सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद कई लोगों का दावा है कि डी.के. का ये व्यवहार कोई नया नहीं है। गोयल और FIITJEE का वर्क कल्चर बहुत टॉक्सिक है। हालांकि, इन दावों और वीडियो आधिकारिक तौर में वैरिफाई नहीं किया गया है।