दिल्ली: जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में लगी भीषण आग, दर्जनों ई-रिक्शा और कारें जलकर राख

दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा कि जामिया नगर इलाके के मुख्य तिकोना पार्क में आग लगने की घटना के बारे में सुबह करीब 5 बजे सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर काबू पा लिया गया है

अपडेटेड Jun 08, 2022 पर 12:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आग में कम से कम 100 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं

Fire In Delhi: दिल्ली के जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिससे कम से कम 100 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर दमकल की 7 गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। आग में दर्जनों ई-रिक्शा और कारें समेत अन्य वाहन जलकर खाक हो गए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, इस भीषण आग की वजह से कुल 10 कारों, 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शा और 50 पुराने ई-रिक्शा में आग लगी है। इनमें से कई वाहन जलकर खाक हो गए हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें- कानपुर हिंसा के बाद पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले BJP नेता को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार


दिल्ली फायर सर्विस ने कहा कि सुबह पांच बजे जामिया नगर के मेन तिकोना पार्ट के पार्किंग में आग लगने की सूचना मिली। एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां भेजी गईं। हालांकि, बाद में 7 गाड़ियों को और भेजा गया। फायर अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है और अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इसके अलावा नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय के एक कमरे में भी बुधवार को आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय के प्राइवेट ब्रांच एक्सचेंज (PBX) के कमरे में बुधवार सुबह आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।