Get App

ब्राजील की फर्स्ट लेडी ने मस्क को दी गाली, हंसी की इमोजी के साथ मिला इसका जवाब

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा की पत्नी जांजा लूला डी सिल्वा (Janja Lula da Silva) ने G20 के एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी उद्यमी एलॉन मस्क को अपशब्द कह दिया। दरअसल, वह गलत सूचनाओं को नियंत्रित करने के लिए सोशल मीडिया के रेगुलेशन की जरूरत पर बोल रही थीं। वह जब एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं तभी एक जहाज की आवाज सुनाई दी। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि यह एलॉन मस्क है।' इसके बाद उन्होंने आगे कहा, ' मैं तुमसे नहीं डरती, फ... यू, एलॉन मस्क'

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2024 पर 3:25 PM
ब्राजील की फर्स्ट लेडी ने मस्क को दी गाली, हंसी की इमोजी के साथ मिला इसका जवाब
मस्क ने टिप्पणी का वीडियो देखने के बाद एक हंसी के इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा की पत्नी जांजा लूला डी सिल्वा (Janja Lula da Silva) ने G20 के एक कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी उद्यमी एलॉन मस्क को अपशब्द कह दिया। दरअसल, वह गलत सूचनाओं को नियंत्रित करने के लिए सोशल मीडिया के रेगुलेशन की जरूरत पर बोल रही थीं। वह जब एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं तभी एक जहाज की आवाज सुनाई दी। उन्होंने मजाक करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि यह एलॉन मस्क है।' इसके बाद उन्होंने आगे कहा, ' मैं तुमसे नहीं डरती, फ... यू, एलॉन मस्क'।

मस्क ने क्या कहा

मस्क ने उनकी टिप्पणी का वीडियो देखने के बाद एक हंसी के इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'ब्राजील में वह अगला चुनाव हारने जा रही हैं।' गौरतलब है कि इस साल मस्क के सोशल मीडिया नेटवर्क X को ब्राज़ील में एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। ब्राजील में एक्स पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप भी लगा था।

ब्राजील में बंद हुआ X

X प्लेटफॉर्म को ब्राजील में बैन किया जा चुका है, जिसकी वजह से यह चर्चा में बना है. इसके बैन करने की वजह फेक न्यूज बढ़ावा देना और देश के लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। इसके बाद एलॉन मस्क (Elon Musk) ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) एक पोस्ट किया और बताया था कि X प्लेटफॉर्म का Algorithm कैसे काम करता है। एक्स पर ब्राजील के कानूनों का पालन न करने, कानूनी प्रतिनिधी की नियुक्ति न करने और फर्जी खबरें फैलाने वाले अकाउंट्स पर रोक लगाने वाले अदालत के आदेश की अवहेलना के भी आरोप हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें