Get App

पूर्व क्रिकेटर का बेटा बन गया लड़की, वीडियो वायरल, लोग हुए हैरान

Sanjay Bangar's son story: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके बेटे आर्यन ने अपना जेंड़र बदल लिया है। वह अब लड़का से लड़की बन चुका है। नाम भी आर्यन से अनाया हो गया है। इस बारे में आर्यन ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर जानकारी दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2024 पर 11:13 AM
पूर्व क्रिकेटर का बेटा बन गया लड़की, वीडियो वायरल, लोग हुए हैरान
Sanjay Bangar's son story: आर्यन ने वीडियो में हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में जिक्र किया है। इसमें करीब 10 महीने का समय लगा है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बैटिंग कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर ने अपना जेंडर बदल लिया है। अब वह आर्यन से अनाया बांगर बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। वीडियो वायरल होते ही हर कोई हैरान रह गया। आर्यन ने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी कराई है। अब 10 महीने बाद वह लड़के से लड़की बन गए हैं। जिसे देख कुछ लोग हैरान हैं, तो कुछ उन्हें इतने बड़े चेंज के लिए हिम्मत दे रहे हैं। आर्यन बांगडर ने माही, विराट और अपने पिता के साथ फोटो पोस्ट की है।

आर्यन बांगर भी अपने पिता की तरह क्रिकेटर हैं। वो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और एक लोकल क्रिकेट क्लब, इस्लाम जिमखाना के लिए क्रिकेट खेलते हैं। इसके अलावा उन्होंने लीसेस्टरशर में हिंकले क्रिकेट क्लब के लिए भी ढेर सारे रन बनाए हैं। आर्यन के लड़की बनने से बहुत से लोग हैरान रह गए हैं। वहीं आर्यन लड़की बनकर काफी खुश हैं।

सज संवर कर लड़कियों वाली फोटो कर रहे हैं शेयर

आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें वह कह रहा है कि क्रिकेट खेलने के अपने ड्रीम को पूरा करने के लिए मैंने काफी कुछ त्याग किया है। लेकिन इस खेल के अलावा भी एक जर्नी है, जो कि मेरे खुद की खोज से जुड़ी है। मेरी ये यात्रा आसान नहीं रही है। लेकिन, इसमें मिली जीत मेरे लिए दूसरी सारी चीजों से बड़ी है। अब अनाया बन चुके आर्यन एकदम लड़कियों की तरह सज-संवरकर अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। जिसमें उनका एकदम बदला हुआ रूप देखने को मिल रहा है। कभी वह माथे पर बिंदी लगा सूट पहने दिखे, तो कभी शॉर्ट्स में जिम करते हुए अदा दिखाई। आर्यन से अनाया बनने के बाद एक जिम में नजर आई। जहां वाइट फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप के साथ उन्होंने ब्लैक शॉर्ट्स पेयर की। जिसे पहन कभी वह मिडिल पार्टीशन करके खुले बालों में मिरर सेल्फी लेते दिखे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें