इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) के फाउंडर और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी (Lalit Modi), इन दिनों ऑक्सीजन सपोर्ट (Oxygen Support) पर हैं। मोदी कोरोना वायरस (Coronavirus) के डबल अटैक की चपेट में आ गई हैं। वे 'इन्फ्लूएंजा और गंभीर निमोनिया' से संक्रमित हैं।
इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) के फाउंडर और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी (Lalit Modi), इन दिनों ऑक्सीजन सपोर्ट (Oxygen Support) पर हैं। मोदी कोरोना वायरस (Coronavirus) के डबल अटैक की चपेट में आ गई हैं। वे 'इन्फ्लूएंजा और गंभीर निमोनिया' से संक्रमित हैं।
ललित ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर तबीयत को लेकर एक पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें संक्रमण हुआ, तब वह मैक्सिको में थे और अब एयर एंबुलेंस के जरिए लंदन पहुंचे हैं।
ललित मोदी ने लिखा, "तीन हफ्ते के आइसोलेशन के बाद, दो हफ्तों में कोरोना के डबल अटैक के साथ इन्फ्लूएंजा और गंभीर निमोनिया हो गया। आखिरकार दो डॉक्टरों और सुपरस्टार सुपर कुशल बेटे के साथ एयर एंबुलेंस के जरिए लंदन पहुंचा हूं।"
उन्होंने आगे लिखा, "उड़ान सुगम थी। दुर्भाग्य से अभी भी 24/7 एक्सटर्नल ऑक्सीजन पर हूं। मैं सभी का बहुत आभारी हूं। सब के लिए प्यार।"
ललित की तबीयत के बारे में जानने के बाद, खेल इंडस्ट्री और मनोरंजन इंडस्ट्री के सदस्यों समेत कई लोगों ने उनके जल्द से जल्द ठीक होनी की कामना की है।
ललित की कथित गर्लफ्रेंड सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने भी उनके लिए दुआ की है। राजीव ने लिखा, “ललित आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। मजबूत रहो।”
जुलाई 2022 में ललित ने सुष्मिता के साथ अपने रिश्ते का ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट और कई सारी तस्वीरें पोस्ट इसका खुलासा किया था।
उन्होंने सुष्मिता को अपनी "Better Half" कहा। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो भी बदल दिया था, जो सुष्मिता के साथ था, और अपना बायो भी, जिसमें उनके बारे में एक लाइन लिखी थी।
कुछ महीनों बाद ललित ने सुष्मिता के साथ अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो हटा दी थी और अपना बायो भी बदल दिया था, जिससे ब्रेकअप की अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, सुष्मिता ने रिश्ते या कथित ब्रेकअप की न तो पुष्टि की है और न ही इनकार किया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।