Get App

ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं IPL के पूर्व चेयमैन ललित मोदी, Covid-19 के डबल अटैक से हुए संक्रमित, सुष्मिता सेन के भाई ने कही ये बात

ललित मोदी (Lalit Modi) ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर तबीयत को लेकर एक पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें संक्रमण हुआ, तब वह मैक्सिको में थे और अब एयर एंबुलेंस के जरिए लंदन पहुंचे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2023 पर 5:00 PM
ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं IPL के पूर्व चेयमैन ललित मोदी, Covid-19 के डबल अटैक से हुए संक्रमित, सुष्मिता सेन के भाई ने कही ये बात
ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं IPL के पूर्व चेयमैन ललित मोदी

इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) के फाउंडर और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी (Lalit Modi), इन दिनों ऑक्सीजन सपोर्ट (Oxygen Support) पर हैं। मोदी कोरोना वायरस (Coronavirus) के डबल अटैक की चपेट में आ गई हैं। वे 'इन्फ्लूएंजा और गंभीर निमोनिया' से संक्रमित हैं।

ललित ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर तबीयत को लेकर एक पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें संक्रमण हुआ, तब वह मैक्सिको में थे और अब एयर एंबुलेंस के जरिए लंदन पहुंचे हैं।

ललित मोदी ने लिखा, "तीन हफ्ते के आइसोलेशन के बाद, दो हफ्तों में कोरोना के डबल अटैक के साथ इन्फ्लूएंजा और गंभीर निमोनिया हो गया। आखिरकार दो डॉक्टरों और सुपरस्टार सुपर कुशल बेटे के साथ एयर एंबुलेंस के जरिए लंदन पहुंचा हूं।"

उन्होंने आगे लिखा, "उड़ान सुगम थी। दुर्भाग्य से अभी भी 24/7 एक्सटर्नल ऑक्सीजन पर हूं। मैं सभी का बहुत आभारी हूं। सब के लिए प्यार।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें