नवी मुंबई पुलिस ने तीन लोगों को 2.24 करोड़ रुपए की ठगी करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। तीनों ने मिलकर एक आदमी को इंश्योरेंस पॉलिसी का झांसा देकर उससे ये पैसे लूटे थे। आरोपियों ने आदमी को अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा था। पुलिस ने बीते हफ्ते दो अपराधियों को दिल्ली और एक को हरियाणा से गिरफ्तार किया। तीनों ने मिलकर अगस्त 2020 से लेकर जुलाई 2023 के बीच सारी घटना को अंजाम दिया था। सीनियर इंस्पेक्टर गजानन कदम साइबर पुलिस स्टेशन ने सारी घटना का पर्दाफाश किया।
