Gautam Singhania Maserati: 2021 खत्म होते-होते तक Maserati ने इंडिया में अपनी एक सुपरकार MC20 लॉन्च की थी। इस गाड़ी की स्पीड 325 किमी प्रति घंटा से भी तेज है। इंस्ट्रियलिस्ट गौतम सिंघानिया ने भी ये गाड़ी खरीदी थी। मुंबई की सड़कों पर इसे दौड़ाने की बजाय उनकी ये गाड़ी आज भी मुंबई के गैराज में आराम कर रही है ।
सबसे बेकार गाड़ी है Maserati
जब गौतम सिंघानिया से गाड़ी के बारे में बात की गई तो वो कहते हैं कि ये उनकी जिंदगी की सबसे बेकार गाड़ी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को इस गाड़ी को ना चलाने की सलाह दी और इसे खतरनाक बताया। 'सच सच कहूं तो मैंने पैसे दिए तो Maserati के जिए थे लेकिन बदले में मुझे मिला नींबू।' वहीं दूसरी ओर कंपनी का कहना है कि भारत में सड़कों की हालत खराब होने की वजह से उन्हें Maserati ड्राइव करने में इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गौतम सिंघानिया ने दो दिन पहले ही X पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें इंडस्ट्रियलिस्ट ने कंपनी (Maserati) से गाड़ी के साथ एक टेस्ट ड्राइवर भी अपॉइंट करने की सलाह दी। ताकि गाड़ी के सेफ्टी मॉडल को चेक किया जा सके। इसके बाद Maserati के भी रिप्लाई आया और उन्होंने लिखा कि Maserati India कस्टमर्स की सेफ्टी, सैटिसफैक्शन और ड्राइविंग एक्सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए तत्पर है।
हमारी गाड़ियां है क्वालिटी स्टैंडर्ड्स पर खरी
Maserati ने जारी की गई एक स्टेटमेंट में कहा कि हमारी गाड़ियां फैसिलिटी से बाहर आने से पहले काफी सख्त क्वालिटी कंट्रोल से होकर गुजरती हैं। वो ना केवल इंडस्ट्री के पैरामीटर्स पर सही बैठती हैं बल्कि उससे भी कई गुना ज्यादा आगे हैं। हमारी टीम मिस्टर सिंघानिया द्वारा बताई गई सारी टेक्निकल परेशानियों को हल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम साथ ही ये भी कंफर्म करते हैं कि जो भी टेक्निकल परेशानियां बताई जा रही हैं वो Maserati की क्वालिटी स्टैंडर्ड्स के भीतर ही हैं। हम गाड़ियों को लेकर दी गई कोई भी फीडबैक काफी गंभीरता से लेते हैं। साथ ही हम अपने हर प्रोडक्ट की क्वालिटी पर भरोसा रखते हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारी गाड़ियां परफेक्ट कंडीशन में हैं।