Ghaziabad News: क्लब के बाहर दो पक्षों में चले लात-घूंसे, दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल भी शामिल, 6 गिरफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन के छत्रपति शिवाजी चौक के क्रिस्टल कैफे में गाने बजाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसके बाद सड़क पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है

अपडेटेड Dec 18, 2024 पर 10:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ghaziabad News: कल्ब के भीतर झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि मारपीट और फायरिंग तक की नौबत आ गई

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन क्षेत्र के एक कैफे में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। कैफे में शुरू हुई मारपीट बाहर तक आ गई। जिसके बाद एक पक्ष की स्कॉर्पियो कार तोड़ दी गई। पुलिस की तरफ से इस मामले में मुकदमा लिखा गया है। दोनों तरफ से 6 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल भी शामिल है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें डंडे चलने और फायरिंग की बात सामने आई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में 80 फूटा रोड पर क्रिस्टल कैफे है। 16 दिसंबर को देर रात कैफे में गाना बज रहा था। गाना बदलने को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई। उसके बाद हाथापाई, मारपीट में बदल गई।

पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार


घटना में एक पक्ष के आनंद सिंह (पुत्र संजय सिंह) अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंचे थे। वहीं, दूसरे पक्ष में सोनू (दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल) अपने दोस्तों और जिम कोच अनिल का बर्थडे सेलिब्रेट करने आए थे। गाने बजाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद झगड़ा कैफे से बाहर सड़क तक पहुंच गया। एक पक्ष की स्कॉर्पियो कार भी दूसरे पक्ष ने तोड़ दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने आई। जिसके बाद पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार में एक हेड कांस्टेबल भी है जो दिल्ली पुलिस के नार्थ ईस्ट जिला के शास्त्री पार्क में तैनात हैं।

कैफे का मालिक फरार

पुलिस ने हेड कांस्टेबल सोनू, पूर्व पार्षद के बेटे आकाश, जिम कोच अनिल, सुरेंद्र और उनके साथी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है। कैफे संचालक पंकज मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

चार महीने पहले बंद हुआ था कैफे

बता दें कि क्रिस्टल कैफे पर यह पहला विवाद नहीं था। इससे पहले भी इस कैफे के संचालन को लेकर पुलिस के पास शिकायतें पहुंची थीं। करीब चार महीने पहले पुलिस ने अराजकता की शिकायत मिलने और कैफे संचालन की सरकारी अनुमति और एनओसी न मिलने पर बंद करा दिया था। एक सप्ताह पहले ही कैफे का संचालन बिना अनुमति के शुरू कर दिया। पुलिस ने इस पर दोबारा पाबंदी लगा दी है।

"खुश रहो, शादी कर लेना" गुजरात में महिला ने प्रेमी के लिए छोड़ा मैसेज, फिर कर ली आत्महत्या

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।