गाजियाबाद के शालीमार गार्डन क्षेत्र के एक कैफे में गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। कैफे में शुरू हुई मारपीट बाहर तक आ गई। जिसके बाद एक पक्ष की स्कॉर्पियो कार तोड़ दी गई। पुलिस की तरफ से इस मामले में मुकदमा लिखा गया है। दोनों तरफ से 6 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल भी शामिल है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें डंडे चलने और फायरिंग की बात सामने आई है।
