साध्वी या बाबा नहीं...अब महाकुंभ में माला बेचने आई ‘मोनालिसा’ का वीडियो वायरल, लोग कहने लगे ये बातें

महाकुंभ में माला बेचने वाली इंदौर की ‘मोनालिसा’ का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनके वीडियो इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर लाखों बार देखे गए। किसी ने उन्हें परी कहा तो किसी ने गोविंदा की फिल्म का गाना, 'अंखियों से गोली...' ही लिख दिया

अपडेटेड Jan 17, 2025 पर 3:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अब महाकुंभ में माला बेचने आई ‘मोनालिसा’ की वीडियो वायरल

Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के शुरूआत के साथ ही इस महापर्व को सोशल मीडिया पर काफी कवरेज मिल रही है। महाकुंभ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा रहे हैं। वहीं इन वीडियो में से आए दिन कोई ना कोई शख्स खबरों की सुर्खियां भी बन जा रहा है। पहले साध्वी हर्षा की काफी चर्चा रही, उसके बाद IITian बाबा अभय सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गाया। वहीं अब जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, वो कोई बाबा और साध्वी नहीं बल्कि कुंभ में माला बेचने आई एक आम लड़की है। माला बेचने वाली इस लड़की का वीडियो शेयर कर लोग उसकी सादगी और खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लड़की की तारीफ करते हुए कुछ लोगों ने तो गोविंदा की सुपरहिट गाने, 'अंखियों ले गोली मारे' की भी याद दिला दी।

महाकुंभ की 'मोनालिसा'

बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ से शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुंभ मेला क्षेत्र में रुद्राक्ष की माला बेचने आई एक युवती की खूबसूरत आंखें सुर्खियां बटोर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोशल मीडिया पर वायरल इस लड़की का असली  नाम तो नहीं पता पर लोगों ने उन्हें ृ मोनालिसा नाम दिया है और ये कुंभ में माला बेचने आईं हैं। मोनालिशा इंदौर की रहने वाली हैं।मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियो, फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोर रही हैं। मोनालिसा की सादगी और खबूसूरती ने सोशल मीडिया पर लोगों को जादू सा कर दिया है। वो फिलहाल, महाकुंभ की सेंसेशन बन गईं हैं और लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए परेशान नजर आ रहे हैं।


लोग कर रहे तारीफ 

सोशल मीडिया पर लोग मोनालिसा के सांवले रंग, खूबसूरत आंखों के साथ-साथ उनकी मासूमियत की खूब तारीफ कर रहे हैं। मोनालिसा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें एक शख्स पूछते नजर आ रहा है कि, वह कितने दिनों से मेले में आईं हुईं हैं? जवाब में लड़की कहती है कि “मेरे को दो-तीन दिन हुए हैं. मैं पहली बार महाकुंभ के मेले में आई हूं.” साथ ही अपने साथियों के तरफ इशारा करते हुए बोलती है कि ये लोग आते रहते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।