Goa Tourism News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक माइकल लोबो ने गुरुवार (27 फरवरी) को दावा किया कि समुद्र तट पर झोंपड़ियों में बिक रहे इडली-सांभर और वड़ा पाव की वजह से गोवा में इंटरनेशनल पर्यटकों की संख्या में कमी आ रही है। उत्तरी गोवा के कलंगुट में पत्रकारों को संबोधित करते हुए लोबो ने कहा कि यदि गोवा में कम विदेशी आ रहे हैं तो इसके लिए अकेले सरकार को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि सभी समान रूप से जिम्मेदार हैं। लोबो ने इस बात पर अफसोस जताया कि गोवावासियों ने समुद्र तट पर स्थित अपनी झोंपड़ियों को अन्य स्थानों के व्यापारियों को किराए पर दे दिया है।
