Get App

Google के पूर्व कर्मचारी ने महिला बॉस पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, दायर किया मुकदमा

कर्मचारी का आरोप है कि कंपनी के डिनर में एक महिला बॉस की बात नहीं मानने के चलते उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। मुकदमे में कहा गया है कि कथित घटना दिसंबर 2019 में मैनहट्टन रेस्तरां में डिनर के दौरान हुई थी। पूर्व कर्मचारी का कहना है कि वह "यौन उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव, नस्ल भेदभाव और बदले" का शिकार है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Jan 30, 2023 पर 3:58 PM
Google के पूर्व कर्मचारी ने महिला बॉस पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, दायर किया मुकदमा
दिग्गज टेक फर्म Google पर कंपनी के ही एक पूर्व कर्मचारी ने मुकदमा दायर कर दिया है।

दिग्गज टेक फर्म Google पर कंपनी के ही एक पूर्व कर्मचारी ने मुकदमा दायर कर दिया है। कर्मचारी का आरोप है कि कंपनी के डिनर में एक महिला बॉस की बात नहीं मानने के चलते उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। मुकदमे में कहा गया है कि कथित घटना दिसंबर 2019 में मैनहट्टन रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान हुई थी। पूर्व कर्मचारी का कहना है कि वह "यौन उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव, नस्ल भेदभाव और बदले" का शिकार है। बता दें कि जिस कर्मचारी ने आरोप लगाया है वह फूड, बेवेरेजज और रेस्टोरेंज डिविजन में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर था। वहीं, जिस महिला पर आरोप लगाया गया है, वह कर्मचारी की सीनियर थी और गूगल कंज्यूमर, गवर्नमेंट और एंटरटेनमेंट डिपार्टमेंट में प्रोग्रामेटिक मीडिया में टॉप रोल में थी.

HR डिपार्टमेंट ने नहीं की कोई कार्रवाई : पूर्व कर्मचारी

गूगल के पूर्व कर्मचारी का कहना है कि महिला के व्यवहार ने उसे बेहद असहज कर दिया था। आरोप है कि कथित घटना की शिकायत करने के बाद कंपनी के ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट ने कोई कार्रवाई नहीं की। मुकदमे में कहा गया है कि कर्मचारी को आखिरकार पिछले साल अगस्त में Google में नौकरी से निकाल दिया गया, "क्योंकि वह 'इनक्लुसिव' नहीं था।"

महिला कर्मचारी ने किया आरोपों का खंडन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें