Get App

Google Year Search 2024: इस साल गूगल में सबसे ज्यादा क्या सर्च किया? लिस्ट देखकर उड़ जाएंगे होश

Year Ender 2024: गूगल ने 2024 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीजों की लिस्ट जारी की, जिसमें IPL, T20 वर्ल्ड कप, बॉलीवुड फिल्में जैसे 'स्त्री 2' और 'कल्कि 2898 एडी', और अज़रबैजान जैसे यात्रा स्थल प्रमुख थे। इसके अलावा, गाने, वेब सीरीज और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ज्यादा सर्च किए गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 11, 2024 पर 3:35 PM
Google Year Search 2024: इस साल गूगल में सबसे ज्यादा क्या सर्च किया? लिस्ट देखकर उड़ जाएंगे होश
गूगल ने भारत में 2024 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीजों की लिस्ट जारी की है।

गूगल ने 2024 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली चीजों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें यह जानकारी दी गई है कि भारतीयों ने इस साल गूगल पर सबसे अधिक क्या सर्च किया। इस लिस्ट में कई श्रेणियाँ शामिल हैं, जैसे एंटरटेनमेंट, खेल, करंट इवेंट्स और रोज़मर्रा की जानकारी। खेल की दुनिया में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और टी-20 वर्ल्ड कप ने बड़ा ट्रेंड बनाया। बॉलीवुड फिल्मों की भी जबरदस्त सर्चिंग रही, जैसे "स्त्री 2" और "कल्कि 2898 एडी" जैसी फिल्में।भारतियों ने इस साल अज़रबैजान को सबसे ज्यादा सर्च किया, इसके बाद बाली, मनाली और कश्मीर जैसे प्रसिद्ध स्थानों का भी काफी ध्यान आकर्षित किया।

कई लोगों ने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी जैसे "सर्वाइकल कैंसर" और "तवायफ का मतलब" भी गूगल पर खोजी। गाने, वेब सीरीज और फिल्में भी इस सूची में शामिल थीं, जिससे मनोरंजन की बढ़ती रुचि सामने आई।

Google पर सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजें

इस साल, क्रिकेट का दबदबा था, और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और टी-20 वर्ल्ड कप प्रमुख सर्च कीवर्ड्स बने। साथ ही भारतीय राजनीति से जुड़े मुद्दे, जैसे भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव परिणाम 2024, भी लोगों के बीच प्रमुख थे। इसके अलावा, लोग आगामी ओलंपिक और कुछ सामाजिक मुद्दों पर भी ध्यान दे रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें