Govt Job: इन दिनों सरकारी नौकरी की मारामारी है। कोई भी वैकेंसी निकलती है तो लाखों में अप्लाई करने वालों की संख्या पहुंच जाती है। लाखों लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच राजस्थान में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission - RPSC) ने महिला अधिकारिता विभाग के तहत प्रोटेक्शन ऑफिसर के पद पर वैकेंसी निकाली थी। ये वैकेंसी साल 2022 में निकली थी। लेकिन कोई कैंडिडेट इस परीक्षा को रास नहीं कर पाया। इन पदों पर 1848 लोगों ने अप्लाई किया था। जिसमें से 589 लोगों ने परीक्षाएं दी थी।
