Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपको अक्सर ऐसे वीडियो मिलते होंगे जो पूरी दुनिया में वायरल हो जाते हैं। हरिद्वार के कुंजा बहादुरपुर में हुए एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां एक दूल्हे ने अपनी शादी के दौरान खुद पुरोहित की भूमिका निभाई और वैदिक मंत्र पढ़कर शादी की सभी रस्में निभाईं। यह देखकर दुल्हन, परिवार और बारात में शामिल लोग हैरान रह गए। यह दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये शादी
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के विवेक कुमार ने अपनी शादी को खास और अनोखा बना दिया। हरिद्वार के कुंजा बहादुरपुर में हुए इस समारोह में विवेक ने खुद पुजारी बनकर वैदिक मंत्रों के साथ शादी की रस्में को पूरा किए। विवेक ने बताया कि वे काफी समय से इन मंत्रों और परंपराओं को सीख रहे थे। एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "सहारनपुर का लड़का अपनी शादी की सभी रस्में खुद कराता है और दूल्हा बनकर पुजारी की भूमिका निभाता है।"
यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई है और सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत विवेक से होती है, जो दूल्हे के कपड़े पहने हुए है और पूरी कॉन्फिडेंस के साथ शादी की रस्में निभाता हुआ दिखाई दे रहा है। दुल्हन भी यह देखकर कापी हैरान हो जाती है।
पोस्ट पर लोगों ने किए कमेंट
वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने इनके "सुखी वैवाहिक जीवन" की शुभकामनाएं दीं। दूसरे यूजर ने लिखा, "यह जोड़ा सचमुच राजकुमार और राजकुमारी जैसा दिखता है। उन्हें जीवन में सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि मिले। उनके बच्चे भी वैदिक ज्ञान और अच्छे कर्मों में अपने पिता से आगे बढ़ें।" एक और यूजर ने लिखा, "हर सनातनी को ऐसा ही होना चाहिए।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "हमारा धर्म सचमुच बहुत सुंदर है।"
बचपन से ही मंत्रों का अध्ययन किया
मिली जानकारी के मुताबिक, विवेक जो गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं, हमेशा से ही वैदिक परंपराओं और रीति-रिवाजों में रुचि रखते थे। लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका परिवार आर्य समाज से जुड़ा हुआ था। जो वैदिक संस्कृति को बढ़ावा देता है। वह छोटी उम्र से ही इस संस्था में जाते थे और मंत्रों का अध्ययन करते थे।