Viral video: दुल्हन के 7 वचनों में सादगी का संदेश, 'फैशन और फिजूलखर्ची से बचूंगी' सुनकर यूजर्स ने दिए दिलचस्प रिएक्शन

सनातन धर्म के सात वचनों जुड़ा एक दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने वचनों को आधुनिक दृष्टिकोण से व्यक्त किया। दुल्हन पति के प्रति श्रद्धा, स्वच्छता, कम खर्च और फिजूलखर्ची से बचने जैसे वचन देती है। वीडियो को 1.61 लाख से ज्यादा बार देखा गया है और इसे व्यावहारिकता व मनोरंजन के लिए सराहा जा रहा है

अपडेटेड Nov 30, 2024 पर 10:29 PM
शादी के अनोखे 7 वचन का अवीडियो वायरल ( image source: x)

सनातन धर्म में विवाह के सात फेरों और सात वचनों का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार, इन्हीं वचनों के कारण पति-पत्नी सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ निभाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शादी के दौरान सात वचन ले रही है। इस वीडियो में खास बात यह है कि दुल्हन ने वचनों में समय के अनुरूप थोड़ा फेर बदल कर दिया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।वह पति के प्रति श्रद्धा, ईमानदारी, स्वच्छता और सेवा के वचन देती है। साथ ही, फिजूलखर्ची से बचने और घर को बेहतर ढंग से संभालने की बात करती है।

दुल्हन के अनोखे अंदाज ने लोगों को प्रभावित किया साथ ही  वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

दुल्हन के अनोखे वचन


वह कहती है कि वह अपने विचार और आचरण को मर्यादा के अनुरूप विकसित करेगी और पति के प्रति श्रद्धा बनाए रखेगी। छल-कपट से दूर रहना, स्वच्छता और सेवा को प्राथमिकता देना उसके जीवन का हिस्सा होगा।दुल्हन वचनों के पन्ने से पढ़ते हुए हंसने लगती है और कहती है कि वह ईर्ष्या, द्वेष और फिजूल की बातों से बचकर रहेगी। वह आगे वचन देती है कि कम खर्च में घर का संचालन करेगी और फैशन या फिजूलखर्ची से बचने का प्रयास करेगी। वह यह भी कहती है कि यदि पति किसी कारणवश असमर्थ हो जाएं, तो वह घर की जिम्मेदारियों को संभालते हुए परिवार का पालन-पोषण करेगी। मतभेदों को भुलाकर पति की सेवा और सहयोग में समर्पित रहेगी।

वायरल पोस्ट

यह वीडियो X पर @GaurangBhardwa1 ने पोस्ट किया है, जिसे अब तक 1.61 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ इसे मनोरंजक मान रहे हैं, तो कुछ इसे दुल्हन की व्यावहारिकता का उदाहरण बता रहे हैं। पोस्ट में लिखा गया है, "छल-कपट नहीं करूंगी, ईर्ष्या-द्वेष और चुगली से बचकर रहूंगी, कम खर्च में घर चलाऊंगी और फिजूलखर्ची नहीं करूंगी।" इस वीडियो ने शादी के वचनों को नए दृष्टिकोण से देखने का मौका दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।