शादी के दूसरे दिन घर की सभी महिलाओं ने दूल्हे-दुल्हन की कर दी धुनाई, पुरुष देखते रह गए, जानिए ऐसा क्यों हुआ

Strange Marriage Rituals: देश-विदेश में शादी के समय कई ऐसी रस्‍में निभाई जाती हैं। जिनको देखकर लोग सोचने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे ही मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में गुजर साली सकल पंच समाज में एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। इसके तहत शादी के दूसरे दिन दूल्हे-दुल्हन की पिटाई की जाती है। यह परंपरा पिछले 500 सालों से चल रही है

अपडेटेड Dec 11, 2024 पर 4:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Strange Marriage Rituals: घर की सभी महिलाएं दूल्हे और दुल्हन को 5-5 बार मारती हैं।

भारत के ज्‍यादातर हिस्‍सों में शादी-विवाह के समय कई ऐसी परंपराएं हैं, जो आज भी चल रही है। इन परंपराओं को शुभ माना जाता है। जैसे शादी के दौरान दूल्‍हे के जूते चुराने की रस्‍म निभाई जाती है। इसे दुल्‍हन की बहनें निभाती हैं। फिर दूल्‍हा कुछ शगुन देकर अपने जूते वापस ले लेता है। ऐसे ही कई परंपराएं हैं। आज हम एक ऐसी परंपरा के बारे में बता रहे हैं। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस परंपरा में शादी के दूसरे दिन दुल्हे-दुल्हन की पिटाई की जाती है। यह परंपरा पिछले 500 सालों से चली आ रही है। इस परंपरा का पालन मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के गुजर साली सकल पंच समाज के लोग करते हैं।

दरअसल, दूल्हे-दुल्हन की इस पिटाई की परंपरा में दूल्हा-दुल्हन की पिटाई की जाती है। इस पिटाई में घर की सभी महिलाएं शामिल होती हैं। दूल्हे-दुल्हन खुशी से मार खाते हैं। इस परंपरा के पीछे बहुत बड़ा रहस्य छिपा है। आइये जानते हैं आखिर दूल्हे-दुल्हन की पिटाई क्यों की जाती है?

साड़ी की गांठ बनाकर दूल्हे-दुल्हन की होती है पिटाई


बुरहानपुर जिले में गुजर साली सकल पंच समाज में दूल्हे-दुल्हन की पिटाई की परंपरा है। लोकल 18 से बातचीत करते हुए महिलाओं ने बताया कि हल्दी की रस्म के समय जो साड़ी दुल्हन पहनती है। उसी साड़ी की एक लंबी गांठ बनाई जाती है। फिर शादी के दूसरे दिन ससुराल में दूल्हे की धुनाई की जाती है। इस परंपरा के मुताबिक, ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि उसी दिन से सभी विवाद दूर हो जाएं। दोनों में एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव बना रहे। लोकल 18 ने बातचीत करते हुए दूल्हे गोकुल मार्चे ने बताया कि यह हमारे समाज की करीब 500 साल पुरानी परंपरा है। मेरी भी ससुराल में धुनाई हुई। यह परंपरा है। इसका पालन किया जाता है।

घर की महिलाएं 5-5 बार मारती हैं

इस पंरपरा में सभी मेहमानों को बुलाया जाता है। घर की सभी महिलाएं एकत्र होती हैं। फिर साड़ी की एक लंबी गांठ बनाई जाती है। इसके बाद घर की सभी महिलाएं बारी बारी से दूल्हे और दुल्हन को 5-5 बार मारती हैं।

'विवाहित महिलाएं धारा 498A का दुरुपयोग कर रही हैं': अतुल सुभाष खुदकुशी के बीच SC की बड़ी टिप्पणी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।