भारत के ज्यादातर हिस्सों में शादी-विवाह के समय कई ऐसी परंपराएं हैं, जो आज भी चल रही है। इन परंपराओं को शुभ माना जाता है। जैसे शादी के दौरान दूल्हे के जूते चुराने की रस्म निभाई जाती है। इसे दुल्हन की बहनें निभाती हैं। फिर दूल्हा कुछ शगुन देकर अपने जूते वापस ले लेता है। ऐसे ही कई परंपराएं हैं। आज हम एक ऐसी परंपरा के बारे में बता रहे हैं। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस परंपरा में शादी के दूसरे दिन दुल्हे-दुल्हन की पिटाई की जाती है। यह परंपरा पिछले 500 सालों से चली आ रही है। इस परंपरा का पालन मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के गुजर साली सकल पंच समाज के लोग करते हैं।
