Guru Gobind Singh Jayanti 2025: गुरु गोबिन्द सिंह जयंती आज, पंजाबी में दें लख लख बधाई संदेश

Happy Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Wishes: सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन मनाई जाती है। आज (6 जनवरी 2025) गुरु गोविंद सिंह की जयंती है। इस दिन को प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके पर अपने दोस्तों और परिजनों को बधाई संदेश भेज सकते हैं

अपडेटेड Jan 06, 2025 पर 11:18 AM
Story continues below Advertisement
Happy Guru Gobind Singh Jayanti 2025 Wishes: गुरुगोविंद सिंह की जी की शिक्षा, अनमोल वचन आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं।

सिखों के दसवें सिख गुरु गोबिंद सिंह की आज (6 जनवरी 2025) जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। वे हमेशा एकता, समानता और भक्ति जैसे गुणों पर जोर देते थे। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर गुरु गोबिंद सिंह की जयंती मनाई जाती है। वहीं, इस शुभ अवसर पर लोग गुरुद्वारें जाते हैं। अन्य शुभ कार्यों में हिस्सा लेते हैं। उनकी जयंती को प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। इस मौके पर आप अपनों को कुछ खास तरीके से शुभकामनाएं दे सकते हैं।

बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म 22 दिसंबर 1666 को पटना, बिहार में हुआ था। उन्होंने मात्र 10 साल की उम्र में गुरु की गद्दी संभाली और सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु बनें। सिख समुदाय के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती एक खास त्योहार के रूप में मनाई जाती है। इस दिन लोग गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन और कामों को याद करते हैं और उनसे प्रेरणा लेते हैं। साथ ही अपने प्रियजनों को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती की शुभकामनाएं देते हैं।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं


1 - गुरु गोबिंद तुम हो प्राण प्यारे, तुम बिन मुझे जग से कौन तार

आप ही हैं वो जो लोगों को, करा दे खुशियों के वारे न्यारे।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं

2 - सवा लाख से एक लड़ाऊँ, चिड़ियों सों मैं बाज तड़ऊँ,

तबे गोबिंदसिंह नाम कहाऊँ।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं

3 - राज करेगा खालसा, बाके रहे ना कोए, वाहेगुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फ़तेह।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं

4 – खुशियां और आपका जन्म जन्म का साथ हो,

हर किसी की जुबां पर आपकी ही बात हो,

जीवन में कभी कोई मुसीबत आए तो आपके सिर पर गुरु गोबिंद सिंह जी का हाथ हो।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं

5 – तेरी मेहर का कोई जवाब नहीं, तेरे जैसा कहीं कोई दीदार नहीं।

नशा तेरी इबादत का कभी न उतरे, मेरे लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं।।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं

6 – तेरी दया पर चलती जिन्‍दगी मेरी, जब भी आए कोई मुश्किल।

तू ही दिखाए मुझको मंजिल, गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!

7 – ईश्वर ने मनुष्य को इसलिए जन्म दिया है,

ताकि वे संसार में अच्छे कर्म करें,

और बुराई से दूर रहें।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं

8 - वाहे गुरु का आशीष सदा मिले, ऐसी है कामना तेरी।

गुरु की कृपा से आएगी, घर-घर में खुशहाली।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं

अनमोल वचन

1 - जब आप अपने अंदर से अहंकार मिटा देंगे तभी आपको वास्तविक शांति प्राप्त होगी।

2 - "मैं उन लोगों को पसंद करता हूँ जो सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं।"

3 - "ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करें।"

4 - भगवान के नाम के अलावा कोई मित्र नहीं है, भगवान के विनम्र सेवक इसी का चिंतन करते और इसी को देखते हैं।

5 - अच्छे कर्मों से ही आप ईश्वर को पा सकते हैं। अच्छे कर्म करने वालों की ही ईश्वर मदद करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।