सिखों के दसवें सिख गुरु गोबिंद सिंह की आज (6 जनवरी 2025) जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। वे हमेशा एकता, समानता और भक्ति जैसे गुणों पर जोर देते थे। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर गुरु गोबिंद सिंह की जयंती मनाई जाती है। वहीं, इस शुभ अवसर पर लोग गुरुद्वारें जाते हैं। अन्य शुभ कार्यों में हिस्सा लेते हैं। उनकी जयंती को प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। इस मौके पर आप अपनों को कुछ खास तरीके से शुभकामनाएं दे सकते हैं।
