गुरु सिद्धप्पा वाघमारे हत्याकांड: शरीर पर गजनी की तरह गुदवाए थे दुश्मनों के नाम, पुलिस को इसी से मिला सुराग

उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि उसे वर्ली में सॉफ्ट टच स्पा की एक महिला कर्मचारी ने हनीट्रैप में फंसाया था। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 ने मुंबई से सटे नालासोपारा और कोटा से चार लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें से दो लोगों को गिरफ्तार बताया, तो वहीं दो लोगों से पूछताछ चल रही है

अपडेटेड Jul 27, 2024 पर 3:28 PM
Story continues below Advertisement
गुरु सिद्धप्पा वाघमारे हत्याकांड: शरीर पर गजनी की तरह गुदवाए थे दुश्मनों के नाम, पुलिस को इसी से मिला सुराग

आपने गजनी फिल्म देखी है, उसमें आमिर खान अपने शरीर पर अपने दुश्मनों के नाम गुदवाकर रखते हैं, लेकिन आपने कभी सुना है कि किसी ने सच में अपने दुश्मनों के नाम अपने शरीर पर गुदवाए हों। असल में मुंबई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की मौत के बाद उसकी हत्या की गुत्थी उसके शरीर पर लिखे 20-22 नामों से हुई। ये नाम उसने अपने दुश्मनों के लिख वाए थे।

इस शख्स का नाम था गुरु सिद्दप्पा वाघमारे। 50 साल के वाघमारे ने अपने शरीर पर गजनी फिल्म की तरह अपने दुश्मनों के नाम गुदवाए थे। वाघमरे मुखबिर और कथित जबरन वसूली करता था। वर्ली के सॉफ्ट टच स्पा में उसकी हत्या कर दी गई थी।

उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि उसे वर्ली में सॉफ्ट टच स्पा की एक महिला कर्मचारी ने हनीट्रैप में फंसाया था। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 ने मुंबई से सटे नालासोपारा और कोटा से चार लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें से दो लोगों को गिरफ्तार बताया, तो वहीं दो लोगों से पूछताछ चल रही है।


मंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद फिरोज अंसारी है, जिसकी उम्र 26 साल है, इसे नालासोपारा से गिरफ्तार किया गया है, तो वहीं साकिब अंसारी नाम के शख्स को कोटा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दो और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

टैटू से मिली पुलिस को लीड

सूत्रों ने बताया की वाघमारे की दोनों जांघों पर लोगों 20-22 लोगों के नाम लिखे हुए थे, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है, इन्ही लिस्ट में से एक नाम से पुलिस को आगे की लीड मिली, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वाघमारे मुंबई के विलेपार्ले इलाके का रहने वाला है, 23 जुलाई को वाघमारे ने अपनी गर्लफ्रेंड और उस महिला के साथ वर्ली के स्पा में काम करने वाले तीन कामगारों के साथ सायन में पार्टी की और फिर इस पार्टी के बाद वाघमारे उसकी दोस्त के साथ वर्ली के उस स्पा पर आया, जहां वो काम करती है।

एक अधिकारी ने बताया कि सायन में पार्टी करने के बाद वहां से रात 12:30 बजे ये सभी वर्ली के सॉफ्ट टच स्पा पहुंचे, रात 2:00 बजे के करीब स्पा में काम करने वाले तीनों कर्मचारी बाहर चले गए।

स्पा में घुसे अज्ञात लोगों ने की हत्या

इसके बाद स्पा का शटर खोलकर वाघमारे से दुश्मनी रखने वाले दो अज्ञात लोग स्पा के अंदर घुस गए, जिन्होंने धारदार हथियार से वाघमारे का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी, जब हत्यारे वाघमारे को मार रहे थे, तभी अपने आपको बचाने के लिए वाघमारे ने अपने हाथ आगे किए जिसकी वजह से उसके हाथ पर भी गंभीर छोट आई।

सूत्रों ने ये भी बताया कि सुबह जब मृतक वाघमारे की गर्लफ्रेंड मैरी ने अगली दोपहर इस बात की जानकारी स्पा के मालिक को दी और फिर उन्होंने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को कॉल किया और उन्हें इस बात की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस को आज दोपहर 1:45 पर जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों समेत मृतक वाघमारे के दोस्तों से इस मामले से जुड़ी पूछताछ शुरू कर दी।

फिलहाल इस मामले की जांच में वर्ली पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच भी शामिल है। पुलिस इस मामले में अभी स्पा के मालिक से भी लगातार पूछताछ कर रही है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 27, 2024 3:03 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।